spot_img

Darbhanga में 30 बेड के नए अस्पताल की पड़ी नींव, 180 X 98 फीट–5.5 करोड़, 3 मंजिलें भवन में सुविधाओं से होगा लैस

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – बेनीपुर-बहेड़ा की हर विकास खबर सबसे पहले!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में 30 बेड के नए अस्पताल की पड़ी नींव, 180 X 98 फीट–5.5 करोड़, 3 मंजिलें भवन में सुविधाओं से होगा लैस। पुराना भवन ध्वस्त कर कार्य शुरू, सभी औपचारिकताएं पूर्ण। दोनों तरफ 20 और 25 फीट चौड़ी सड़क।@सतीश चंद्र झा, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बेनीपुर, दरभंगा — बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 30 बेड वाले नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुराने भवन को ध्वस्त करने का कार्य प्रथम चरण में प्रारंभ हो चुका है।

- Advertisement -

भव्य भवन निर्माण की शुरुआत

बीएमआईसीएल (BMICL) के उप महाप्रबंधक योगेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। निर्माण कार्य का जिम्मा माधव कंस्ट्रक्शन, दरभंगा को सौंपा गया है। कंपनी को विभागीय निर्देशानुसार भवन को भव्य रूप देने का निर्देश मिला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga से चौंकाने वाली खबर! मंदिर में पूजा के बाद दुल्हन गायब, पति परेशान; पुलिस ने शुरू की जांच

आर्थिक एवं भौगोलिक विवरण

विवरणतथ्य
स्वीकृत राशि₹5.5 करोड़
भवन की लंबाई180 फीट
भवन की चौड़ाई98 फीट
मंजिलें3
रास्ते की चौड़ाईबाएं – 20 फीट, दाएं – 25 फीट
ठेकेदार कंपनीमाधव कंस्ट्रक्शन, दरभंगा
समय-सीमा (निर्धारित)12 महीने
समय-सीमा (संशोधित निर्देश)9 महीने (विधायक निर्देशानुसार)

नौ माह में निर्माण कार्य होगा पूरा

माधव कंस्ट्रक्शन, दरभंगा को अस्पताल निर्माण के लिए नौ माह का वक्त दिया गया है। 180 फीट लंबी एवं 98 फीट चौड़े भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके दोनों बगल से पीछे जाने के लिए बीस एवं पचीस फीट चौड़ी रास्ता का प्रावधान किया गया है।

जरूरत के हिसाब से जल्द हो निर्माण कार्य पूर्ण

इसके निर्माण के लिए एक साल का समय निर्धारित की गई थी। लेकिन इसे घटा कर अभियंता एवं संवेदक को भवन का निर्माण एक वर्ष की बजाए नौ माह में पूरा करने को कहा गया है।

पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण किया जाना है

तर्क यह है कि पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण किया जाना है। इससे अस्पताल के कार्यों में कुछ कठिनाई का सामना होगा। लेकिन इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था ज्यादा दिनों के लिए नहीं की जा सकती है। इसलिए इसका निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा किया जाना आवश्यक है। जिसे बीएमआईसीएल के पदाधिकारी एवं संवेदक ने स्वीकार करते हुए यथासंभव कम समय में निर्माण की बात बताई।

बीएमआईसीएल और ठेकेदार की सहमति

बीएमआईसीएल के पदाधिकारी और संवेदक (ठेकेदार) ने विधायक के निर्देश को स्वीकारते हुए कहा कि निर्माण कार्य को कम से कम समय में पूरा करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा जल्द उपलब्ध कराने का लक्ष्य प्राथमिकता में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge