

केवटी, देशज टाइम्स :बीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद अब तक 588 चयनित शिक्षकों ने खिरमा-पथरा स्थित बीआरसी में अपना योगदान दिया है। शनिवार को भी दूरदराज से पहुंचे शिक्षकों से बीआरसी परिसर गुलजार रहा।
डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) सह केवटी के प्रभारी बीईओ नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि योगदान देने के उपरांत 588 में से 421 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर उन्मुखीकरण कार्य के लिए अगले आदेश तक के लिए भेजा गया है।
शेष शिक्षकों को बाइट माधोपट्टी उन्मुखीकरण कार्य के लिए भेजा गया है।बताया कि मूल विद्यालय में पूर्व से नियोजित शिक्षकों को अपने मूल प्रखंड व जिला के लिए विरमित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर से आरंभ यह योगदान का कार्य 30 अक्टूबर तक चलेगा। इधर, दूरदराज से पहुंचे शिक्षकों के पंचायतों के विद्यालयों में योगदान देने के बाद इनकी उपस्थिति से क्षेत्र के चौक-चौराहा पर चहल पहल भी बढ़ गई है।

