

केवटी,देशज टाइम्स। केवटी प्रखंड के मध्य विद्यालय, केवटी कन्या के बंद रसोई घर का चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखें सामाग्री व अन्य रसोई उपयोग का बर्तन एवं खाद्यय सामाग्री की चोरी कर ली।
इसमें गैस चूल्हा 1, लोहिया 1, झांझ 1, छोलनी 3 ,पंजा 2, एल्युमिनियम का बाल्टी 2, ढक्कन 2, प्लास्टिक का जग 2, छन्ना 1, कठौती 4 , टीना 2, बड़ा अढ़िया 2, कराही 2, कलछुल 3, जग 2, प्लेट 20 एवं अन्य रसोई उपयोग का बर्तन व खाद्यय सामाग्री शामिल हैं।
चोरी की धटना की जानकारी प्रधानाध्यापक नागेश निधी को उस वक्त लगी जब सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंच कर विद्यालय को खोला तो उनकी नजर रसोई धर का ताला टूटा हुआ पर पड़ा।
इसके बाद उन्होंने रसोई धर के किवाड़ को खोला तो देखा कि उक्त सभी गायब थे। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।



