back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| बेटी की शादी में आतिशबाजी से सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com

DM Rajeev Roshan ने बताया, सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सरकारी स्तर पर पीड़ित परिवार को सभी प्रकार की मदद की जा रही है। हादसे में, छह लोगों की मौत हुई है। आग की चपेट में आने से तीन मवेशी की भी मौत हुई है। वहीं,SSP Jagunath Reddy ने बताया, बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी रात्रि 23:15 बजे अतौर में आग लगने की जानकारी मिलते ही, अग्निशामक टीम के साथ तत्काल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर, एक घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत दो महिला और एक पुरुष आग की चपेट में आ गए। जलकर मौत हो गई| शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है| आगे की तहकीकात चल रही है। जहां, हादसा, बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव में एक शादी समारोह में सिलेंडर और डीजल के स्टॉक में हुए विस्फोट की वजह से हुआ जहां, एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई है।

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| अलीनगर के बहेड़ा में आतिशबाजी से सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस दौरान विस्फोट एवं डीजल के स्टॉक में आग लग गई। इससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पूरा परिवार आग की भेंट चढ़ गया।

Darbhanga News| अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा अंटोर गांव में शादी की खुशियां में आग का मातम

जानकारी के अनुसार, जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी। शामियाना एवं बारातियों के ठहरने व खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बारातियों ने पहुंचने पर जमकर पटाखे बाजी की। इससे शामियाना में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा शामियाना आग की चपेट में आ गया। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर विस्फोट कर गया। उससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के स्टॉक में लग गई। इससे आग ने भयानक रूप ले लिया। उनके परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

Darbhanga News| बेटी की हो रही थी शादी, पहुंची बरात, छूटने लगे पटाखे…मगर भड़की आग ने उजाड़ डाला पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार, जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अनटोर गांव शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। शादी समारोह में आग लगने से छह लोगों की जलकर मौत हो गई है। बताया जाता छगन पासवान की पुत्री की शादी बारात की ओर से की जा रही आतिशबाजी से बारात के ठहरने के लिए बने पंडाल में आग लग गई।

यह भी पढ़ें:  गुरुपूर्णिमा पर Darbhanga Court में न्याय के नए युग की शुरुआत! Darbhanga न्याय मंडल को मिला नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश Shiv Gopal Mishra

Darbhanga News| रामचंद्र पासवान का पूरा परिवार बिखर गया…

और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे एक परिवार रामचंद्र पासवान के घर छह लोगो की जलकर मौत हो गई है। श्री पासवान के पुत्र सुनील पासवान उनकी पत्नी और बहन कंचन देवी व उनके दो पुत्र और एक पुत्री की जलकर दुखद मौत हो गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन...

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ ‘समाप्त’

दरभंगा छिपलिया तालाब मर्डर केस: 7 महीने से फरार चंदन की भागदौड़ 'समाप्त' हत्या...

मतदाता सूची में लापरवाही पर Darbhanga के 10 अफसरों का वेतन बंद!

मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल...

Samastipur Medical College में जल्द शुरू होंगे Gynecology और Surgery Departments | Darbhanga Commissioner Kaushal Kishore ने कहा – जल्द शुरू हो इलाज

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे गायनी-सर्जरी विभाग! आयुक्त ने दिए निर्देश।समस्तीपुर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें