मई,3,2024
spot_img

दरभंगा मेंअनोखी शादी,दूरी में दिखे बाराती,मास्क पहने सात फेरे लिए दुल्हा-दुल्हन ने

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। बीमार दादा की इच्छा पूरी करने के लिए वर व वधू पक्ष ने जिला प्रशासन से शादी की अनुमति लेकर दरभंगा में सात फेरे लिए हैं। यह शादी चर्चा में है। कारण, लॉकडाउन के बीच दरभंगा में संपन्न इस शादी समारोह में सुरक्षा मानकों व प्रशासनिक शर्तोंं को पूरा किया गया। प्रशासन की अनुमति से मास्क पहने वर व वधू ने शादी में शामिल लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करने लिए मास्क व हैंड सेनेटाइजर भी बांटे।

जानकारी के अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रयास से गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन बसर करने वाले होरिल पासवान की शादी निशा कुमारी के साथ छपकी पर्री गांव में हुई। विवाह में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए समारोह में शामिल सभी लोगों ने मास्क पहन रखे थे।

जिले के बहेडी थानाक्षेत्र के ठाठोपुर गांव निवासी राम प्रसाद पासवान के पुत्र होरिल पासवान (वर) ने विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नाम एक आवेदन देकर विवाह की अनुमति दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। होरिल ने आवेदन में कहा कि उसकी शादी सारा मोहनपुर पंचायत के छपकी पर्री गांव निवासी रंजीत पासवान की पुत्री निशा कुमारी के साथ अप्रैल में तय थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह विवाह संपन्न नहीं हो सका। इसके बाद शादी की तिथि चार मई निर्धारित की गयी लेकिन पुनः लाकडाउन बढ़ा दिए जाने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| लॉकडाउन में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दरिंदा...May 8 को आएगा Verdict

इसी दौरान उसके दादा की तबीयत काफी बिगड़ गयी और चिकित्सकों ने भी उनकी हालत में सुधार की उम्मीद छोड़ दी। ऐसे में उन्होंने पौत्र वधू को देखने की अंतिम इच्छा व्यक्त की। प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश दीपक कुमार ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से होरिल पासवान का विवाह निशा कुमारी के साथ सभी नियमों का अनुपालन करते हुए विधिक स्वयंसेवक संतोष कुमार सहनी, संतोष कुमार मांझी, दयाशंकर शर्मा व इंद्रजीत कुमार के सहयोग से संपन्न करवाया गया। उन्होंने बताया कि शादी में शिरकत कर रहे सीमित लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर भी वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने कहा है कि आम लोगों के मौलिक अधिकार एवं संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्प है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें