spot_img

Darbhanga AIIMS News: 10,000+ जीविका दीदियां शामिल, विकास और रोजगार के अवसर, A new chapter begins

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | उत्तर बिहार के स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 13 नवम्बर 2024 को दरभंगा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इस ऐतिहासिक अवसर पर दरभंगा और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक उत्सव का माहौल बना हुआ है। विशेष रूप से, दरभंगा की जीविका दीदियाँ इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

- Advertisement -

10,000 से अधिक जीविका दीदियाँ होंगी शामिल, डीपीएम (जिला परियोजना प्रबंधक) डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया –

दरभंगा के डीपीएम (जिला परियोजना प्रबंधक) डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के सभी 18 प्रखंडों से 10,000 से अधिक जीविका दीदियाँ सम्मिलित होंगी। यह अवसर इन दीदियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा, क्योंकि वे माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष उपस्थित होकर उनके संदेश को सुनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें Darbhanga Traffic! CM सम्राट चौधरी 22 नवंबर को आ रहे दरभंगा |दौरे पर बदल गया ट्रैफिक, अभी जानें कहां पार्क करें गाड़ी

Darbhanga AIIMS News : AIIMS परियोजना से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि यह एम्स परियोजना दरभंगा और इसके आस-पास के जिलों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी। एम्स बनने से उत्तर बिहार में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पटना, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और विकास की संभावनाएँ भी बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| रात के अंधेरे में SDPO ने संभाला मोर्चा! बहेड़ा, बहेड़ी, अलीनगर, मनीगाछी, नेहरा, सकतपुर और बाजितपुर में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'| पढ़िए - बेनीपुर 'नशामुक्त'

Darbhanga AIIMS News: स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर

दरभंगा में एम्स का निर्माण न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के कई अवसर भी उत्पन्न करेगा, जो क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक होंगे। इस स्वास्थ्य संस्थान के निर्माण से रोजगार, विकास और चिकित्सा सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| दरभंगा में 16 साल की मंदबुद्धि किशोरी से 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, मां ने पकड़ा रंगे हाथ | फिर?

एक नया अध्याय उत्तर बिहार के विकास में

दरभंगा में एम्स का शिलान्यास उत्तर बिहार के विकास और चिकित्सा क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। यह कदम स्थानीय निवासियों के लिए एक सपना सच होने जैसा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस शिलान्यास कार्यक्रम के कारण जिले में एक उत्सवी माहौल बना हुआ है।

यह आयोजन विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, और स्थानीय रोजगार के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में हद हो गई! सरकारी बाबू को पीटा, अंचल कार्यालय में गुंडागर्दी, घुसे दो भाई, clerk को पीट-पीटकर अधमरा किया

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर अंचल कार्यालय में लगान निर्धारण विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने लिपिक विजय कुमार यादव के साथ मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली। घटना सीसी#DarbhangaNews,#BiharCrime,#GovernmentOfficialAssault

Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान को PM Modi की बड़ी सौगात! अब नहीं डूबेगा इलाका, 20 पंचायतों को बाढ़ से मिली आजादी |

Bihar Flood Relief: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला बलान पश्चिमी तटबंध के फेज-3 का लोकार्पण कर कुशेश्वरस्थान की 20 पंचायतों को बाढ़ से मुक्ति दिलाई है। 255.45 करोड़ की लागत से बन#BiharFloodRelief,#Kusheshwarsthan,#PMModi

Samastipur Railway News| कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे का बड़ा तोहफा! चलेगी स्पेशल ट्रेन, 40 गाड़ियों को मिलेगा अतिरिक्त स्टॉपेज |देखें पूरी लिस्ट

Bihar Train News: कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए बिहार में रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 24 और 25 नवंबर को सोनपुर-मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा, 23 से 25 नवंबर तक#BiharTrainNews,#KartikPurnimaMela,#IndianRailways

भागलपुर में अब ज्वेलर्स की सुरक्षा पुख्ता! दुकान में बटन दबाते ही पहुंच जाएगी पुलिस, जानें क्या है नया प्लान

Bhagalpur Police: बेतिया में करोड़ों की डकैती के बाद भागलपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। अब ज्वेलरी दुकानों में पैनिक अलार्म लगेंगे, जिनका सीधा कनेक्शन थाने से होगा। एसएसपी ने सी#BhagalpurPolice,#JewellerySecurity,#BiharCrime