
दरभंगा बस स्टैंड: दरभंगा में बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस पर जिले के मुखिया यानी जिलाधिकारी की पैनी नज़र है। हाल ही में डीएम कौशल कुमार ने दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड पर जारी निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त हिदायतें दीं।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड के निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दरभंगा बस स्टैंड के निर्माण में तेजी के निर्देश
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बुडको (BUIDCO) के परियोजना निदेशक अभय कुमार पांडे को दरभंगा बस स्टैंड निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
अधिकारियों को बेहतर तालमेल से काम करने की सलाह
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्य स्थानीय लोगों के लिए काफी अहम हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस दौरान कनीय अभियंता लुशी कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







