spot_img

Darbhanga Crime News: दरभंगा में युवती की फांसी से लटकी मिली लाश, डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत मिस्ट्री, जब आंख खुली तो सामने… पढ़िए – वो बच्ची और सनसनी

दरभंगा में देर रात निजी कंपनी में कार्यरत युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ सो रही 7 साल की बच्ची के रोने से घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी रघौली गांव में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला है। यह घटना गुरुवार देर रात की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय मेघा कुमारी के रूप में हुई है, जो मब्बी स्थित एक निजी कंपनी में डेटा ऑपरेटर थी। सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Dalit News: दरभंगा में दलितों का 'जन आक्रोश', गुरुजी के एक आह्वान से बदल सकती है तस्वीर!

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

चौंकाने वाला खुलासा: मासूम बच्ची ने देखा पूरा मंजर

मृतका के जीजा दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे मेघा ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। कमरे में उसके साथ उसकी बहन की सात वर्षीय पुत्री अनोखी कुमारी भी सो रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे बच्ची की नींद खुली तो उसने मेघा को फंदे से लटका देखा। यह मंजर देखकर बच्ची डर गई और रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, जिसके बाद इस खौफनाक घटना का पता चला। परिजनों में इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident News: दर्दनाक! अंदामा-जोगियारा मुख्य सड़क पर नीलगाय से टोटो पलटा, 5 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हत्या या आत्महत्या? पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

पुलिस का कहना है कि मेघा इंटरमीडिएट पास करने के बाद पिछले दो वर्षों से एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस फिलहाल इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारी हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia