मई,5,2024
spot_img

Darbhanga Crime News | Jale News | जाले के Jagdish Jewelers में लाखों के जेवरातों की चोरी

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga Crime News | Jale News | जाले के Jagdish Jewelers में लाखों के जेवरातों की चोरी हुई है। जाले थाना क्षेत्र में कुहासा और ठंड के बीच चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बीते बुधवार की रात थाना क्षेत्र के घोघराहा चौक स्थित जगदीश ज्वेलर्स (Jagdish Jewelers) की दुकान में अपराधियों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Darbhanga News | Jagdish Jewelers In Jale | जाले थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी का त्वरित एक्शन, कहा करेंगे मामले का पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार, जगदीश ज्वेलर्स (Jagdish Jewelers) के मालिक पुपरी थाना के गढ़ वार्ड नंबर 9 निवासी जगदीश ठाकुर ने इस मामले में आवेदन जाले थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को सौंपा है। वहीं, चोरी की वारदात के तुरंत बाद थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी घटनास्थल पर पहुंची वहां तहकीकात की। निरीक्षण कर बताया कि लगातार पुलिस गश्ती के बाबजूद हुई चोरी की घटना को हमने चुनौती के रूप में लिया है। घटना का जल्द उद्भेदन किया जाएगा।

Darbhanga News | Jagdish Jewelers In Jale | लॉकर तोड़कर अपराधी उठा ले गए सारे जेवरात

वहीं, पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि दुकान (Jagdish Jewelers) में रखे लॉकर (तिजोड़ी) को तोड़कर उसमें रखे पांच किलो चांदी और सोने के पुराने जेवरातों की चोरी हुई है। घटना में दस लाख की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा "राज" से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक "मैदान" साध गए पीएम मोदी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें