back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

Darbhanga News: दरभंगा की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम, एलिवेटेड कॉरिडोर और 6 ROB से बदलेगी शहर की तकदीर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा की सड़कों पर अब नहीं लगेगा जाम, एलिवेटेड कॉरिडोर और 6 ROB से बदलेगी शहर की तकदीर

Darbhanga News: सालों से जाम के जंजाल में फंसी दरभंगा की रफ़्तार को अब पंख लगने वाले हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक ऐसा खाका तैयार हुआ है, जो आने वाले दिनों में इसकी तस्वीर बदलकर रख देगा। दरभंगा शहर की सबसे बड़ी समस्या, सड़क जाम, को समाप्त करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर और निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के निर्माण कार्य में अब और तेजी लाई जाएगी। यह महत्वपूर्ण जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी ने दी।

- Advertisement -

इस संबंध में पटना में एक उच्च-स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उद्योग सह पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने की। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव पंकज पाल सहित पुल निर्माण विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

- Advertisement -

पटना में हुई उच्च-स्तरीय बैठक

बैठक के दौरान 1868 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस–दरभंगा एक्सप्रेस-वे तक (वाया दोनार चौक, कर्पूरी चौक) और कर्पूरी चौक से एकमी चौक तक (वाया लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक) मार्ग के अपग्रेडेशन एवं एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण पर विशेष रूप से चर्चा की गई। एक बड़ा फैसला यह हुआ कि अब यह एलिवेटेड कोरिडोर लोहिया चौक से होते हुए पंडासराय में बन रहे आरओबी से भी जुड़ेगा, जिस पर बैठक में सहमति बन गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। विधायक संजय सरावगी ने आश्वासन दिया कि इस परियोजना की प्रगति जल्द ही जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगेगी, जिससे शहर में यातायात की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Karwa में Mahaviri Jhanda की धूम, 451 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा इलाका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

मंत्री दिलीप जायसवाल ने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे होने चाहिए और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Darbhanga News: छह आरओबी के निर्माण से मिलेगी जाम से मुक्ति

बैठक में शहर के अंदर बन रहे छह प्रमुख आरओबी के निर्माण कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। इनमें दिल्ली मोड़, दोनार चौक, पंडासराय, चट्टी चौक तथा कंगवा गुमटी के दोनों आरओबी शामिल हैं। श्री सरावगी ने कहा कि ये सभी आरओबी दरभंगा की बहुप्रतीक्षित मांग रही हैं जो शहर को जाम से स्थायी मुक्ति दिलाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से दोनार आरओबी का जिक्र करते हुए बताया कि इसका निर्माण फोर-वे कनेक्टिविटी के साथ किया जा रहा है, जिससे सोनकी, भठियारीसराय, कर्पूरी चौक तथा दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर चार दिशाओं में रास्ते खुलेंगे। यह टू-लेन आरओबी होगा, जिसके ऊपर से भव्य एलिवेटेड कॉरिडोर भी गुजरेगा।

तालाबों का सौंदर्यीकरण और सड़कों का भी होगा कायाकल्प

विकास की इस लहर में केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि शहर के ऐतिहासिक तालाबों का भी कायाकल्प किया जाएगा। शहर के तीनों प्रमुख तालाबों- हराही, दिग्घी और गंगासागर के एकीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अब बिहार पुल निर्माण निगम द्वारा ही कराया जाएगा। बैठक में इन तालाबों के एकीकृत कार्य को शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन तालाबों के चारों तरफ नई तकनीक से निर्माण कार्य होगा।

इसके अतिरिक्त, शिवधारा से हरपुर तक जाने वाली 4.40 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा। दरभंगा टावर सहित शहर की कई अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को लेकर भी समीक्षा की गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। जल्द ही इन सभी सड़कों का कायाकल्प देखने को मिलेगा। श्री सरावगी ने कहा कि दरभंगा का सर्वांगीण विकास और शहर को जाम से मुक्ति दिलाना उनका पुराना संकल्प रहा है, और वह व्यक्तिगत रूप से इन परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हुंडई वेन्यू का जलवा कायम: नए डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट के साथ बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

Hyundai Venue: क्या आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जो स्टाइल,...

Sitamarhi News: नल जल में 16 हजार घूस लेते मुखिया जी भोजनालय में गिरफ्तार, पढ़िए 1 करोड़ के गबन का संगीन अवधेश,

Sitamarhi News: सत्ता की कुर्सी जब भ्रष्टाचार की दीमक से खोखली हो जाती है,...

चैत्र नवरात्रि 2026: खरमास और पंचक में कलश स्थापना के नियम और प्रभाव

Chaitra Navratri: ब्रह्मांड की ऊर्जा का महापर्व चैत्र नवरात्रि, आदिशक्ति माँ दुर्गा को समर्पित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें