spot_img

दरभंगा ने दिया बकरीद पर अमन, शांति, भाईचारे का संदेश, दुआ के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स टीम। ईद-उल-अजहा के अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों में लोगों के द्वारा कुर्बानी का नमाज अदा किया गया। इस अवसर पर लोगों ने भी एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। वहीं, सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर बाकरगंज, मिर्जा खां तालाब, बेंता, ईमामबाड़ी समेत कई स्थानों पर लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की बधाई दी।

- Advertisement -

वहीं, जाले देशज टाइम्स ब्यूरो के अनुसार, जाले के स्थानीय नगर के पुरानी ईदगाह एवम अशरफ नगर स्थित नूरी ईदगाह में मुसलमान भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। पुरानी ईदगाह में जहां मुफ्ती मौलाना मुजफ्फर रहमानी ने, वहीं नूरी ईदगाह में मुफ्ती गुलाम मोक्तदीर खान ने ईद नमाज अदा करवाई।

- Advertisement -

इस मौके पर इस मौके पर नमाज के बाद अपनी खुदवा देते हुए मुफ्ती मो. आमीर मजहरी ने कहा कि इस्लाम मजहब में अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है। मान्यताओं के अनुसार हजरत मोहम्मद ने एक दिन इब्राहिम के सपने में आकर अपनी प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

इब्राहिम अपने बेटे को बहुत चाहते थे, उन्होंने बेटे की कुर्बानी देने का निश्चय किया, हालांकि कुर्बानी में भावनाएं बीच में न आ जाएं इसलिए आंखों पर पट्टी बांध दी। अल्लाह का हुक्म मानकर उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी दे दी। लेकिन, आंख खोलने पर उन्होंने पाया कि उनका बेटा सही सलामत है। और, एक दुम्बा (अरब में भेड़ के समान जानवर) पड़ा है। तब से बकरे की कुर्बानी देने प्रचलन शुरू हो गया।

ईद-उल-अजहा का दिन फर्ज-ए-कुर्बानी का दिन होता है। इसके जरिए पैगाम दिया जाता है कि मुस्लिम अपने दिल के करीब रहने वाली वस्तु भी दूसरों की बेहतरी के लिए अल्लाह की राह में कुर्बान कर देते हैं, इस्लाम में गरीबों और जरूरतमंदों का बहुत ध्यान रखने की परंपरा है।

ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी के गोश्त को गरीबों और रिश्तेदारों में बांटा जाता है। बेशक अल्लाह दिलों के हाल जानता है और वह खूब समझता है कि बंदा जो कुर्बानी दे रहा है, उसके पीछे उसकी क्या नीयत है। जब बंदा अल्लाह का हुक्म मानकर महज अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करेगा तो यकीनन वह अल्लाह की रजा हासिल करेगा, लेकिन अगर कुर्बानी करने में दिखावा या तकब्बुर आ गया तो उसका सवाब जाता रहेगा। कुर्बानी इज्जत के लिए नहीं की जाए, बल्कि इसे अल्लाह की इबादत समझकर किया जाए। अल्लाह हमें और आपको कहने से ज्यादा अमल की तौफीक दे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों...

मुखिया अनुराधा सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर तुलसी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारो#NarmaNawanagarPanchayat,#EnvironmentProtection,#WorldEnvironmentDay

Patna Metro News: पटना मेट्रो का सपना जल्द होगा पूरा! अंडरग्राउंड स्टेशनों पर काम तेज, जानें कब से दौड़ेगी ट्रेन?

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर काम में तेजी आई है। राजेंद्र नगर, पटना यूनिवर्सिटी, PMCH सहित 7 स्टेशनों का 75% सिविल वर्क पूरा हो गया है। नवंबर 2027 तक स#PatnaMetro,#MetroNews,#BiharDevelopment

Araria Nepal Border News: नेपाल सीमा पर बड़ा फैसला: अब इन सामानों पर नहीं लगेगा कस्टम शुल्क, क्या मिलेगी राहत?

भारत-नेपाल सीमा पर अब लोगों को छोटी-मोटी खरीदारी के लिए सीमा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नेपाल सरकार ने 500 नेपाली रुपये तक के दैनिक उपयोग के सामान पर भंसार शुल्क म#ArariaNews,#NepalBorder,#CustomsDuty

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject