बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 55 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पोस्टिंग कर दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार,बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें एक साथ 55 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटना यातायात डीएसपी आलोक कुमार सिंह को अब अपराध अनुसंधान विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक (एपीएस) का पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी मनोज कुमार को गया जिले का डीएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि सुधीर कुमार को पटना यातायात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सबसे बड़ी बात यह है कि दरभंगा को तीन पुलिस उपाधीक्षक मिलें हैं। इसमें,बिविपसपु-13 के लिए शिव शंकर कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावे, प्रकाश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात, विपिन कुमार को साइबर क्राइम में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। देखें पूरी लिस्ट
You must be logged in to post a comment.