back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा जीएम रोड तिहरा हत्याकांड को लेकर भाकपा (माले) विधायक महानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। भाकपा माले विधायक महानंद सिंह ने दरभंगा जीएम रोड कांड (Darbhanga GM Road triple murder case) को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर न्याय व सुरक्षा की मांग की है।

- Advertisement -

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जीएम रोड में गत नौ फरवरी को जमीनी विवाद में भू-माफिया गिरोह की ओर से गत 40 वर्षों से बसे रीता झा के परिवार के सदस्यों पर बर्बर हमले किए गए। प्रशासन की नाक के नीचे भू-माफियाओं ने आठ माह की गर्भवती पिंकी झा व उसके भाई संजय झा को जलाकर मार दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान 15 फरवरी को दोनों की मौत हो गई।

- Advertisement -
दरभंगा जीएम रोड तिहरा हत्या कांड को लेकर भाकपा (माले) विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र
दरभंगा जीएम रोड तिहरा हत्या कांड को लेकर भाकपा (माले) विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र

15 फरवरी को मेरी ओर से गठित एक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची टीम को पीड़ित परिवार ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद को लेकर हुई। जमीन विवाद का मामला 2017 से ही चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Medical College में डॉक्टरों की लगेगी 'स्पेशल क्लास', अब मौत का असली कारण छिपाना होगा नामुमकिन!

यह भी पढ़ें : दरभंगा GM Road तिहरा हत्याकांड : पहली बार सामने आई सुकून, राहत, उम्मीद और विश्वास से भरी एक साफ तस्वीर…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

दरभंगा महाराज की जमीन पर विगत 40 वर्षों से रीता झा का परिवार रहा है। दरभंगा महाराज के परिवार के सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के साथ एग्रीमेंट बना हुआ है। लेकिन भूमाफिया शिव कुमार झा द्वारा उक्त जमीन की गलत ढंग से रजिस्ट्री करा ली गई।

और फिलहाल यह मामला पटना उच्च न्यायालय में चल रहा है। भूमाफिया शिव कुमार झा द्वारा पीड़ित परिवार को 2017 से ही तबाह किया जा रहा है। यह पूरा मामला प्रशासन के संज्ञान में है लेकिन इस मामले को सुलझाने की बजाय जिला प्रशासन ने मामले को उलझाने का ही काम किया है।

यह भी पढ़ें : दरभंगा GM Road तिहरा हत्याकांड : पहली बार सामने आई सुकून, राहत, उम्मीद और विश्वास से भरी एक साफ तस्वीर…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल

पीड़ित परिवार ने बताया कि 9 फरवरी की घटना की सूचना नगर थाना को देने गए तो थाना प्रभारी ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया उसके बाद दरभंगा के एसएसपी के यहां पहुंचे लेकिन एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मिलने से इनकार कर दिया। दरभंगा जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। बाद में थाने के बगल से जेसीबी ले जाकर घर को भी तोड़ा गया और पीड़ित परिवार के घर में आग लगा दिया गया।

अपराधी घर पर बुलडोजर चलाते रहें। परिवार के सदस्यों पर पेट्रोल छिड़क कर हत्या का तांडव चलता रहा। पुलिस सो रही थी। पीड़ित के बयान के आधार पर आपके स्तर से संज्ञान लिया जाना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हमारी आपसे मांग है, कि प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है। इसकी जांच होनी चाहिए और परिवार को सुरक्षा सरकारी नौकरी न्याय की गारंटी की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'
दरभंगा जीएम रोड तिहरा हत्या कांड को लेकर भाकपा (माले) विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र
दरभंगा जीएम रोड तिहरा हत्या कांड को लेकर भाकपा (माले) विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र

इसी जिले के बहादुरपुर प्रखंड की पुरखोपट्टी की दो लड़कियां बगल के गांव में गई थी उसके साथ बलात्कार व हत्या करके गड्ढा में फेंक दिया गया परिवार गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस कोई सक्रियता नहीं दिखी। इसमें अपराधी माफिया तत्वों की मिलीभगत है।

यह भी पढ़ें : दरभंगा GM Road तिहरा हत्याकांड : पहली बार सामने आई सुकून, राहत, उम्मीद और विश्वास से भरी एक साफ तस्वीर…सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

स्थानीय प्रशासन पानी में डूब कर मर जाने का कर रही है जो बिल्कुल गलत है इस कांड की विशेष जांच होनी चाहिए अपराधियों की गिरफ्तारी की गारंटी चाहिए।
उक्त जानकारी भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने दी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...

BSNL Plan: सिर्फ ₹2626 में पाएं साल भर की छुट्टी, रोज 2.6GB डेटा का ऑफर खत्म होने वाला है!

BSNL Plan: भारत में किफायती टेलीकॉम सेवाओं की दौड़ में, सरकारी कंपनी BSNL अपने...

Shiv Dham Khunti: झारखंड का दिव्य बाबा आम्रेश्वर धाम

Shiv Dham Khunti: झारखंड की पवित्र भूमि पर स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें