दरभंगा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। तालाबों के शहर दरभंगा में पानी के लिए त्राहिमाम् मच गया है। गर्मी शुरू होते ही हालात इतने बदतर हो चले हैं कि लोग सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा उतार रहे। पूरा ठीकरा नगर निगम पर उतारते लोगों का कहना है कि होली बीत गई, शब-ए-बारात बीत गया मगर, पानी नहीं मिली। पढ़िए पूरी खबर
ताजा खबर यही है,
दरभंगा मांग रहा पानी मगर सुन नहीं रहे नगर निगम के अधिकारी। हालात (Darbhanga is asking for water) मिर्जापुर चौक पर गंभीर है। लोग टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
मिर्जापुर चौक पर सोमवार को आग जल रहा है। मुख्य पथ पर टायर जलाकर लोग चंद जहां वार्ड 14 की जनता ने
नगर निगम की ओर से दस दिनों से नल जल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे घर में खाना बनाना भी मुश्किल हो रहा। नहाने व अन्य कार्यों में भी दिक्कत हो रही है।
आक्रोशित लोगों ने कहा, जब तक यह पानी की आपूर्ति नहीं होगी तब तलक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन सुन नहीं रहा। वार्ड बीस और अठारह में भारी किल्लत है। लगातार समस्या बनी हुई है। मिर्जापुर चौक मेन रोड टायर चलाकर विरोध जता रहे लोगों ने कहा, इस मामले में कई बार प्रशासन को लिखा गया लेकिन नगर निगम तक आकर मामला ठंडा पड़ जाता है।
अभी गर्मी शुरू हुई है। पर्व बीत गए मगर पानी की काफी दिक्कत बनी हुई है। दस दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है। कुछ लोग समरसेबुल के सहारे अपनी जरूरत पूरा कर रहे हैं। नगर आयुक्त को आदेश मिल चुका है लेकिन उन्हें यहां की जनता से क्या मतलब। इससे यहां की जनता काफी आक्रोशित है। खबर लिखे जाने तक लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर डटे थे।