spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में करोड़ों की लूट में अंतरराज्यीय कनेक्शन, यूपी-एमपी से जुड़े अपराधियों के तार, किस रास्ते भागे… Darbhanga Police की साख उद्भेदन के करीब -करीब

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Loot Case: दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स में करोड़ों की जेवर, कैश लूट में दरभंगा पुलिस की साख उद्भेदन के करीब करीब है। मगर अपराधियों के नेटवर्क ना सिर्फ लोकल या अंतरजिला तक सीमित है बल्कि पूरा कनेक्शन अंतर जनपदीय है। कई सवाल हैं जहां पुलिस की टोह है। मसलन, क्या अपराधी सिमरी के रास्ते मुजफ्फरपुर भाग गए या फिर नेपाल भाग गए। कारण, नगर थाना के बड़ा बाजार से सिमरी के मनिहास के रास्ते अपराधी कहा भाग गए। पुलिस की तलाश तेज है। कुछ सुराग है जो पुलिस के लिए ऑक्सीजन से कम नहीं। इतनी बड़ी लूट के बाद भी दरभंगा पुलिस और उसके कप्तान जगुनाथ रेड्डी की त्वरित कार्रवाई से भरोसा जगा है। अपराधी जल्द सलाखें में होंगे, लेकिन नेटवर्क को खंगालना है, खुलासा तो होगा।

- Advertisement -

Darbhanga Loot Case: दो संदिग्ध बाइक और अंतरराज्यीय कनेक्शन

दरभंगा में दिनदहाड़े प्रेम ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जो अपराधियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं। बरामद दो बाइकों से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का कनेक्शन सामने आया है, जिसके बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga Loot Case: दो संदिग्ध बाइक और अंतरराज्यीय कनेक्शन

दरभंगा शहर के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की जेवर और नकदी लूट के उद्भेदन के करीब दरभंगा पुलिस पहुंच गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अपराधियों का नेटवर्क सिर्फ स्थानीय या अंतरजिला तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस को दो संदिग्ध बाइकें मिली हैं, जिससे मामले के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। ये बाइकें सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव के पास दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन किनारे एक बगीचे में हेल्मेट के साथ खड़ी मिली थीं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर से इन बाइकों को देखा था, लेकिन देर रात तक कोई लेने नहीं आया तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

बरामद बाइकों में से एक पर उत्तर प्रदेश और दूसरी पर मध्य प्रदेश का नंबर दर्ज है। दोनों ही बाइकें नई बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनमें से एक बाइक बेगूसराय से चोरी की गई थी, जिसकी एफआईआर पहले से दर्ज है। पुलिस ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का मानना है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद यहां बाइकें छोड़कर किसी अन्य वाहन से फरार होने की योजना बनाई होगी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि दोनों बाइकों का सत्यापन कराया जा रहा है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

दिनदहाड़े की वारदात और पुलिस की तेजी

गौरतलब है कि शुक्रवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर संचालक को अंदर बंद कर दिया था। इसके बाद हथियार के बल पर करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अब बरामद बाइकों, सीसीटीवी फुटेज और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। Darbhanga Loot Case में पुलिस की यह तेजी काफी सराहनीय है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: नवगछिया में Congress Protest, अलग जिला संगठन बनाने की मांग, Naugachia में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संग्राम

Congress Protest Naugachia: बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने...

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश, तूफान और ओले गिरने का अलर्ट, Darbhanga -Madhubani समेत इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

Bihar Weather: बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चिंता बढ़ाने वाली खबर...

Bihar Crime News: वैशाली में जलती चिता से पुलिस ने उठाया महिला का शव, ससुर गिरफ्तार

बिहार क्राइम न्यूज़: बिहार के वैशाली से एक ऐसी ख़बर आई है, जिसने पूरे...