मई,3,2024
spot_img

दरभंगा आभूषण लूट में बैग बरामद, मिले 3.5 किलो सोना व 11.5 किलो चांदी के आभूषण

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। शहर के गांधी चौक स्थित बड़ा बाजार में अलंकार ज्वेलर्स के यहां भीषण  लूटपाट के बाद पुलिस को एक बैग हाथ लगा है। बुधवार को हुई 14 किलो सोना व दो लाख कैश समेत करोड़ों की लूट को अंजाम देनेवाले बदमाशों ने यह बैग वहीं छोड़ दिया था। इस बैग से 3. 5 किलो सोना व 11.5 किलो चांदी के आभूषण मिले हैं।

गुरुवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में बैग को खोला गया। इससे आभूषण की बरामदगी हुई। घटना के बाद व्यवसायी  ने जान की बाजी लगाकर बदमाशों का विरोध किया था। इस कारण  एक बैग बदमाश छोड़कर भाग निकले थे। गुरुवार को पहुंची पुलिस ने व्यवसायी सुशील लाठ से आवश्यक जानकारी ली साथ ही बैग की गहन छानबीन की गई।

व्यवसायी ने बताया, अपराधियों ने बैग में करीब चौदह किलो से ज्यादा सोने के आभूषण ले गए। इसका मिलान अभी किया जा रहा है। इस बीच पुलिस घटना के दूसरे दिन व्यवसायी से मिले सुराग के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| लॉकडाउन में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दरिंदा...May 8 को आएगा Verdict

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें