मई,2,2024
spot_img

अब दरभंगा में आधार लिंक खाते में ही जाएगा बाढ़ सहायता की राशि, डीएम का सभी सीओ को सात मई तक का डेडलाइन, सौंपा टास्क

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी नए निर्देश के आलोक में अब आपदा सम्पूर्ति पोर्टल के लाभार्थियों के बैंक खाता का आधार से लिंक होना अनिवार्य हो गया है। क्योंकि, अब बाढ़ सहायता राशि (जीआर) पोर्टल के उन्हीं खाता में भेजा जा सकेगा, जो आधार से लिंक होगा।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से सभी अंचलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करते हुए निदेशित किया कि सभी अंचलाधिकारी अपने अंचल की सभी लाभार्थियों, जिनके नाम एवं बैंक खाता संख्या आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर हैं, के बैंक खाता को आधार से लिंक (जोड़) कर दें। इसके लिए लाभार्थी को अपना आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर, एवं मोबाइल नंबर के साथ-साथ अपनी जन्मतिथि उपलब्ध कराना होगा। इनमें आधार संख्या अनिवार्य है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Sanskrit University की चाहत..., आप भी बनें संस्कृतानुरागी, दस लोगों को जोड़ें, पढ़ाएं संस्कृत

 

 

उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को अपने अँचल कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दूरभाष या मोबाइल के माध्यम से सभी लाभुकों से संपर्क कर उनका आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं राशन कार्ड नंबर प्राप्त करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए विकास मित्र, टोला सेवक शिक्षक सहित जो भी संसाधन अँचल में उपलब्ध हैं, उन्हें लगाया जाए तथा हर हाल में 7 मई 2021 तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाए, खासकर बाढ़ प्रभावित अंचलों को शीघ्रता करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को पंचायत वार टीम गठित कर इस कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए। क्योंकि, अब बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ सहायता राशि (जी आर) तभी मिल सकेगा जब आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर उपलब्ध उनका बैंक खाता संख्या उनके आधार नंबर के साथ जुड़ा रहेगा।
उल्लेखनीय है कि आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर जिले के 8 लाख 39 हजार 494 लाभार्थियों का नाम उनके बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड सहित उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sadar News| आग में लहका खरुआ और शीशो, लाखों की संपत्ति राख, मवेशी भी जिंदा मरी

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा भी पाया जाता है कि किसी लाभार्थी का जो बैंक अकाउंट नंबर पोर्टल पर उपलब्ध है उसके अतिरिक्त कोई और बैंक अकाउंट नंबर आधार से लिंक है, इसलिए आधार नंबर से जुड़ा बैंक खाता संख्या ही अपलोड किया जाए पुराने खाता नम्बर को अपडेट कर लिया जाए।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sadar News| आग में लहका खरुआ और शीशो, लाखों की संपत्ति राख, मवेशी भी जिंदा मरी

 

 

जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को संभावित आगामी बाढ़ को देखते हुए बाढ़ पूर्व तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। अपने उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर लेने और यदि किसी संसाधन की आवश्यकता हो तो आपदा प्रबंधन शाखा को अवगत कराने के निर्देश दिए।
साथ ही जनप्रतिनिधियों के मोबाईल नंबर सहित कम्युनिकेशन प्लान अद्यतन कर जिला आपदा प्रबंधन शाखा,दरभंगा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

 

 

बैठक में वरीय उप समाहर्त्ता प्रभारी आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें