back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga-Muzaffarpur NH-27 घंटों जाम, गिरफ्तारी और सियासी जंग – Singhwara बना बिहार बंद का Hotspot! जानिए क्या हुआ कहां@जाले@केवटी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार बंद: दरभंगा में फोरलेन जाम, टायर जलाकर सरकार के खिलाफ गरजे महागठबंधन कार्यकर्ता!मतदाता पुनरीक्षण पर बवाल! दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 घंटों जाम, विधायक समेत सैकड़ों गिरफ्तार। सिंहवाड़ा में सड़कों पर उतरे नेता! RJD और महागठबंधन ने जलाए टायर, डीएसपी ने किया गिरफ्तार। महागठबंधन का आरोप – सरकार वोट छीनने की साजिश कर रही!NH जाम, गिरफ्तारी और सियासी जंग – दरभंगा बना बिहार बंद का हॉटस्पॉट! जानिए क्या हुआ कहां@सिंहवाड़ा,जाले,केवटी, देशज टाइम्स।

मुख्य बिंदु संक्षेप में: सिंहवाड़ा, जाले, केवटी में जमकर विरोध 

मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद का असर व्यापक। एनएच-27 और एनएच-527बी पर घंटों जाम और प्रदर्शन। सैकड़ों महागठबंधन कार्यकर्ता गिरफ्तार, बाद में रिहा। टायर जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी । दरभंगा, केवटी, सिंहवाड़ा, जाले समेत कई जगहों पर जाम।

मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद: फोरलेन पथ जाम, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार | Bihar Voter List Protest

दरभंगा | सिंहवाड़ा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के विरोध में बुधवार को महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन (NH-27), दरभंगा-जयनगर मार्ग (NH-527B) सहित कई जगहों पर सड़क जाम कर आक्रोशित प्रदर्शन किया गया।

घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। आइएनडीआइए समर्थक को डीएसपी सुभेन्द्र सुमन व थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तार कर पीआर बांड पर दोपहर दो बजे मुक्त कर हाइवे पथ पर आवागमन चालू कराया।मौके पर माकपा जिला सचिव मंटू ठाकुर, राजद प्रधान महासचिव इरशाद आलम,अरविंद यादव,राहुल झा,दिलीप भगत,पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव,अमजद इकबाल, मौजूद थे।

गठबंधन का भरवाड़ा, शोभन, शंकरपुर में जगह-जगह जाम, हंगामा

कंसी चौक पर माकपा अंचल सचिव अनिल महाराज के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र, मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद जाकीर,मोहम्मद बब्लू ने दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पथ को जाम कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया। इधर, भरवाड़ा, शोभन, शंकरपुर में जगह-जगह जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान एन एच पथ पर वाहनों की कतार लगी रही।

फोरलेन पथ पर महागठबंधन का हंगामा

सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी फोरलेन पथ पर राजद, कांग्रेस, माकपा समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। पूर्व विधायक व राजद प्रवक्ता ऋषि मिश्रा और डा. फराज फातमी ने केंद्र और राज्य सरकार पर मतदाता अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संचालन युवा राजद नेता अमजद अब्बास ने किया।

यह भी पढ़ें:  जाले में हलधरों के दिल-जले, 'किस्मत' में पड़ी दरार, खेतों से निकला धुआं -किसान और मजदूर दोनों बेरोजगार

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, फिर पीआर बॉन्ड पर रिहाई

डीएसपी सुभेन्द्र सुमन व थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पीआर बॉन्ड पर दोपहर में मुक्त किया। इसके बाद फोरलेन पर यातायात सामान्य हुआ।

जगह-जगह सड़क जाम और नारेबाजी

कंसी चौक पर माकपा अंचल सचिव अनिल महाराज के नेतृत्व में भी प्रदर्शन हुआ, जिसमें सुधीर कांत मिश्र, मोहम्मद गुलाब, जाकिर और बब्लू शामिल थे। भरवाड़ा, शोभन, शंकरपुर में भी अलग-अलग जगहों पर सड़क जाम कर विरोध जताया गया।

यह भी पढ़ें:  जाले में नल बन गया शो-पीस! मतदाता पुनरीक्षण में मस्त, जनता जल संकट से त्रस्त!"लोग गैलन-ठेले से ढो रहे हैं पानी-मोबाइल बंद, अधिकारी गायब – कौन सुनेगा पुकार?

जाले में कांग्रेस नेतृत्व में प्रदर्शन

जाले प्रखंड मुख्यालय से खड़का मोड़ तक प्रतिवाद मार्च किया गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष भूषण आज़ाद की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। सैयद तनवीर अनवर, सादिक आरजू, आमिर इकबाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

केवटी में जाम से आवागमन ठप

केवटी के जीवरा चौक पर राजद, कांग्रेस, भाकपा माले व सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने एनएच 527बी को जाम कर दिया। जाम का नेतृत्व रामदेव पासवान, धर्मेश यादव, नारायण जी झा और रामचंद्र साहु ने किया। सभा की अध्यक्षता प्रदीप कुमार पंकज ने की। वक्ताओं में बदरे आलम, बैधनाथ ठाकुर, विजय शंकर यादव समेत कई नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में सड़क हादसा! बाइक-टैम्पू की भीषण टक्कर!

सिंहवाड़ा में सड़क हादसा! सिंहवाड़ा में बाइक-टैम्पू की भीषण टक्कर! 17 वर्षीय युवक गंभीर...

Darbhanga के MKS कॉलेज, चंदौना में मुन्ना भाई पकड़ाया, परीक्षा के दौरान बवाल, उपद्रवियों का हमला, पथराव

जाले कॉलेज में बड़ा हंगामा! ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया, डिप्टी कंट्रोलर पर हमला, पुलिस...

Himachal में बादल फटा, Singhwara की बेटी किरण की मौत, बर्तन धोते हुए बह गई थी, मिलीं दो दिन बाद लाश – Darbhanga में...

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, दरभंगा के सिंहवाड़ा की महिला का शव बरामद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें