- Advertisement -

दरभंगा/कुशेश्वरस्थान। जिले के कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र अंतर्गत भदहर पंचायत के महरी डीह गांव में मंगलवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी। ( Darbhanga News )
- Advertisement -
प्राप्त सूचनानुसार गांव के शिवन सदा के पुत्र दिलजले सदा (8 वर्ष) शौच करने के लिए घर के पास पानी से भरे गड्ढे के किनारे गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी।
- Advertisement -
🔥 आज की बड़ी खबर, आपने पढ़ा क्या?

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे की पूछताछ में क्या क्या आया सामने?

दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? बढ़ रहा ‘साइलेंट हेल्थ खतरा’! बिहार में हर 7वां व्यक्ति विटामिन-D की कमी का शिकार, जानिए क्या है रिपोर्ट

समस्तीपुर रेल मंडल: 16 सांसदों ने रेलवे से की जनता के लिए ये बड़ी मांगें, जानें क्या मिला जवाब!
दोपहर में बच्चे के माता-पिता मकई काटकर घर आये तो बच्चे को नहीं देख खोजबीन करने लगे। इस बीच गड्ढे में बच्चे का शव पानी में उपलाता हुआ मिला। शव को पानी से निकालकर पीएचसी सतीघाट लाया गया।
- Advertisement -
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी से शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
- Advertisement -







