मई,5,2024
spot_img

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | आम का आ रहा मौसम, कृषि वैज्ञानिकों ने बताया, कैसें रखना है मंजर का ध्यान

spot_img
spot_img
spot_img
Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | आम का आ रहा मौसम, कृषि वैज्ञानिकों ने बताया, कैसें रखना है मंजर का ध्यान। कारण, किसानों के लिए जरूरी सुझाव है। यह सुझाव कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से दिया गया है।

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | पाला और ठंड से आम के फसल को बचाना चुनौती

इसमें कहा गया है कि किसान शीतलहर से अपने बागवानी का कैसे रखरखाव करें कि आम के उद्यान का सही से रखरखाव हो सके। पाला और ठंड से उन्हें बचाव की कैसी और क्यों आवश्यकता है। इसपर पूरी जानकारी दी गई है।

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | मुख्य विज्ञानी डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताए गुर

ठंड के मौसम ऊपर से शीतलहर आम के बागवानी में लगे पौधा को बचाना जरूरी है।
कृषि विज्ञान केंद्र जाले में रविवार को आयोजित उद्यानकी किसान समागम आयोजित हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष सह मुख्य विज्ञानी डॉ. दिव्यांशु शेखर की देखरेख में आयोजित किसान समागम को केंद्र के उद्यान विज्ञानी डॉक्टर प्रदीप विश्वकर्मा ने अपने प्रशिक्षण में किसानों को बताया कि आम की बागवानी लगाएं किसान।

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | नए पौध का यूं रखें ध्यान, कम तापमान पर ये होता नुकसान

खासकर नए पौधा उद्यान लगाएं। उसपर किसान सावधानी बरतें। आम के पौधा सबसे  संवेदनशील फल देने वाले पौधों में से एक हैं। यह पौधा 30 डिग्री फ़ारेनहाइट से कम तापमान पर पौधे की पत्तियों और टहनियों को गंभीर नुकसान होता है। इस वर्ष फिर से कराके की ठंड पर रही है,जिससे आम के बगीचों में पाले से नए लगाए गए पौधों के स्वास्थ्य को  नुकसान हुआ है।

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | पीपीएम का घोल बनाकर छिड़काव करें

इसके लिए आम के पौधों पर बेन्ज़िलअडेनिन का २० पीपीएम का घोल बनाकर छिड़काव करें, जिससे पौधों की रुकी हुयी बढ़वार शुरू हो जाएगी और फूल (मंजर) भी अच्छा तरह से स्वस्थ निकलेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा "राज" से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक "मैदान" साध गए पीएम मोदी

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | ये दवा 3 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें

इस समय आम में पाउडरी मिल्ड्यू एवं मैंगो हॉपर कीट की समस्या आ सकती है। पाउडरी मिल्ड्यू से बचाने के लिये 250 ग्राम कैराथेन का 500 लीटर पानी में या ट्राइडेमेफान 0.1 प्रतिशत (1 मिली/लीटर) या डाइनोकैप 0.1 प्रतिशत (1 मिली/लीटर) या गंधक (500 ग्राम/पौधा) चूर्ण का का प्रयोग चालू माह फरवरी से मार्च महीना के 15 दिनों के अन्तराल पर छिटका करना चाहिए। मैंगो हॉपर कीट की रोकथाम के लिये इमिडाक्लोप्रिड की 1 मिली दवा 3 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

Darbhanga News| Jale News | Agriculture News | फूल आने के दौरान किसी भी रसायन का छिड़काव न करें

जैसा कि यह समय आम पौधा में मंजर आने का है तो मेरा सभी किसानों को सुझाव है कि कृपया फूल आने के दौरान किसी भी रसायन का छिड़काव न करें। साथ ही फूल आने के दौरान ज्यादा सिंचाई न करें या पानी देना बंद न करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | दरभंगा के Legal Empowerment के पुरोधा Indrashekhar Mishra को अधिवक्ताओं ने किया याद, 8वीं पुण्यतिथि पर दी नमनाजंलि

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें