spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में ऑटो और टाटा 407 के बीच हुई सीधी टक्कर, महिला की मौत, नौ घायल

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा। जयनगर एनएच-527 बी के रनवे नवटोलिया के पास बुधवार को टाटा 407 मिनी ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में टेंपो पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गये। ( Darbhanga News )

- Advertisement -

मृतका मधुबनी जिले के औंसी ओपी के औंसी बबनगामा के डोमू साह की पत्नी ज्योति देवी (40) थी। वह रैयाम थाने के कमलदह गांव अपने मायके आ रही थी।

- Advertisement -

घायलों में मृतका के पुत्र दीपक कुमार (12), अशोक चौपाल की पत्नी आभा देवी (27), रैयाम थाने के नयागांव के विनोद पासवान की पत्नी लीला देवी (35), उसका पुत्र सिद्धांत कुमार (7 वर्ष), उक्त गांव के बमबोल पासवान का पुत्र प्रकाश कुमार (8 वर्ष) तथा केवटी थाने के जलवारा गांव के मो.फारूक कि पत्नी रौशन आरा (35) के अलावा टेंपो चालक व अन्य दो लोग शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दर्दनाक मौत: बच्ची को बाइक ने रौंदा, भीड़ का फूटा गुस्सा, चालक को धर दबोचा, जमकर पीटा

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोवटी थाना की पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जप्त करते हुए, मुआवजे के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। तथा जाम सड़क को खुलवाते हुए दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वही केवटी थानाध्यक्ष ने इस दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दोपहर करीब 12:30 बजे सीमेंट से लदा टाटा 407 मिनी ट्रक दरभंगा की ओर से आ रहा था और टेंपो सवारी लेकर औंसी जीरो माइल से दरभंगा की ओर जा रहा था। इसी बीच उक्त स्थल पर आगे चल रहे दो टेंपो को ओवरटेक करते हुए तीसरा टेंपो आगे निकलने के क्रम में सामने से आ रहे टाटा 407 मिनी ट्रक से टकरा गया। ( Darbhanga News )

सभी यात्री जीरो माईल औंसी में टेंपो में सवार हुए थे। इधर, स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को खदेड़कर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: दरभंगा को मिली नई 'लेडी सिंघम', एसपी साक्षी कुमारी करेंगी ये 5 बड़े काम!

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टेंपो चालक सदर थाने के रानीपुर नवटोलिया का विश्वनाथ यादव बताया गया है। घटना में घायल दो अज्ञात लोगों में से एक की मौत डीएमसीएच में इलाज के लिए ले जाने के क्रम में होने की सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा फैसला: अब सरकारी सम्मान से मनेगी बाबा नागार्जुन जयंती, छात्रों के लिए खास तैयारी!
darbhanga-news-woman-killed-nine-injured-in-road-accident
Darbhanga news: woman died, nine injured in road accident | Deshaj Times

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ₹1,72,00,000 करोड़ का महाघोटाला! शेयर बाजार के नाम पर टाइल्स कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे बनाया अपना साइबर शिकार

Bihar Fraud: पटना में शेयर बाजार में निवेश के बड़े मुनाफे का लालच देकर एक टाइल्स कारोबारी से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू#BiharFraud,#PatnaCrime,#InvestmentScam

भागलपुर वालों का सपना! 432 करोड़, 931 Acres के एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, मिलेगी…

Bihar Airport: भागलपुर में हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा होगा। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू-तकनीकी जांच का टेंडर जारी किया गया है।#BiharNews,#BhagalpurAirport,#GreenfieldAirport

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation