Darbhanga Vote Counting: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के दरभंगा में वोटों की गिनती के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके प्रत्याशी को हराने के लिए वैध मतपत्रों को अवैध किया जा रहा है। इस ‘धांधली’ के आरोपों के साथ ही पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेताओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है, जिसके बाद तेजस्वी यादव के दरभंगा आने की संभावना की खबर से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, पढ़िए – पूर्व मंत्री ललित यादव और राजद विधायक आलोक कुमार मेहता ने क्या कहा?
राजद के आरोपों के बाद दरभंगा DM Kaushal Kumar का आया बयान, कहा- निष्पक्ष हो रही है मतगणना
मतगणना में धांधली का गंभीर आरोप
राजद ने दरभंगा में चल रही मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का सीधा आरोप है कि जिला प्रशासन उनके उम्मीदवार को जानबूझकर हराने की साजिश रच रहा है।
वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा है। दरभंगा स्नातक क्षेत्र से मतगणना में लगभग 10% मत अवैध घोषित किए है ताकि हमारे उम्मीदवार को हरा सके। 24 घंटे के बाद भी द्वितीय वरीयता के मतों की गणना में देरी की जा रही है । जहाँ बीजेपी हारने लगती है चुनाव आयोग इनके निर्देशों पर नाचने लग जाता है। चुनाव आयोग गिनती में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें।
इधर, राजद नेताओं के अनुसार, कई वैध मतपत्रों को अवैध घोषित कर दिया गया है, जिससे चुनावी नतीजों पर सीधा असर पड़ रहा है। इस आरोप ने मतगणना केंद्र पर तनाव बढ़ा दिया है।
राजद के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि यह आंदोलन ‘SIR से भी बड़ा’ होगा।
राजद नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
मतगणना में कथित धांधली के आरोपों के बाद राजद के वरिष्ठ नेता आक्रोशित हैं। पूर्व मंत्री ललित यादव और राजद विधायक आलोक मेहता ने सीधे तौर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उनके मुताबिक, यदि प्रशासन ने निष्पक्षता नहीं बरती, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस चेतावनी से दरभंगा का सियासी पारा और चढ़ गया है, जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
तेजस्वी यादव के पहुंचने की उम्मीद से बढ़ी हलचल
इन गंभीर आरोपों और आंदोलन की धमकियों के बीच, खबर है कि तेजस्वी यादव भी दरभंगा पहुंच रहे हैं। उनके आने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक भोला यादव ने कार्यकर्ताओं को लहेरियासराय में जुटने के मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। तेजस्वी यादव की मौजूदगी से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है, वहीं प्रशासन पर दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। दरभंगा का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और सभी की निगाहें अब अगले कदम पर टिकी हैं।
दरभंगा मतगणना में घमासान, पूर्व मंत्री ललित यादव और राजद विधायक आलोक मेहता ने दी आंदोलन की चेतावनी,कहा SIR से बड़ा होगा आंदोलन, मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप और आंदोलन की चेतावनी से दरभंगा का सियासी माहौल गरमा गया है।वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दरभंगा आने की नेताओं के द्वारा दावा किया जा रहा, हालांकि पुष्टि नहीं है।
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मतगणना को लेकर अब राजनीतिक गर्मी भी तेज हो गई है। मतगणना केंद्र के अंदर राजद और भाजपा के काउंटिंग एजेंटों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने राजद के दो और भाजपा के तीन अभिकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं, राजद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर वोटों को अवैध घोषित कर निरस्त करने का आरोप लगाया है।
इसी बीच राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव और राजद विधायक आलोक कुमार मेहता मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे।
दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गड़बड़ी कर राजद प्रत्याशी को हराने की कोशिश की गई, तो पार्टी की ओर से इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दरभंगा पहुंचने की अफवाह भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। हालांकि, उनके आने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसको लेकर ललित यादव ,पूर्व मत्री और
आलोक कुमार मेहता, राजद विधायक ने मीडिया से अपनी बात कही है।
राजद के आरोपों के बाद दरभंगा DM Kaushal Kumar का आया बयान, कहा- निष्पक्ष हो रही है मतगणना
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में गड़बड़ी के राजद नेताओं के आरोपों के बाद दरभंगा के DM कौशल कुमार का बड़ा बयान सामने आया है।
DM ने स्पष्ट कहा कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने राजद के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि सभी उम्मीदवारों की सहमति के बाद मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
वहीं, मतगणना केंद्र के अंदर हुए हंगामे पर DM ने कहा कि चेतावनी के बावजूद अनुशासन का पालन नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई की गई। मतगणना पूरी होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं और परिणाम कल सुबह तक आने की संभावना है।

















