back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Darbhanga News: कथा के मंच से सीधे हवालात! आख़िर कैसे हुई दुष्कर्म के अधर्मी कथावाचक श्रवण की गिरफ्तारी, मौनी बाबा को लेकर जनित अपडेट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News: धर्म की चादर ओढ़कर ‘अधर्म’ करने वालों का खेल अब खत्म होने को है। पुलिस के बिछाए जाल में आखिरकार चर्चित कथावाचक श्रवण दास फंस ही गए। महिला थाने की पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, श्रवण दास शनिवार को कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे, लेकिन एक अधिवक्ता के निधन के कारण वकील काम नहीं कर रहे थे, जिससे उनकी योजना विफल हो गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी के एक मकान से उन्हें धर दबोचा। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण से जुड़ा है। आपको बता दें कि बीते साल 3 दिसंबर, 2025 को एक पीड़िता ने महिला थाने में कथावाचक श्रवण दास पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस संगीन मामले में श्रवण दास के गुरु राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा पर भी सहयोग करने का आरोप है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी मधुबाला के अनुसार, पीड़िता की माँ ने उस दिन आवेदन नहीं दिया था। बाद में, महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी के छुट्टी से लौटने पर 19 दिसंबर, 2025 को महिला थाना कांड संख्या 182/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सदर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल के कई गांवों में Flag March, होली-रमजान पर शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

आरोपों को बताया साजिश, दी अपनी सफाई

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रवण दास ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत बदनाम करने के लिए फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह लक्ष्मीसागर स्थित किराए के आवास पर केवल 6 दिन ही गए थे, चार महीने नहीं। उन्होंने अपने गुरु मौनी बाबा को भी इस मामले में निर्दोष बताया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इस मामले में कथावाचक मौनी बाबा सहित 8-10 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसआईटी कर रही मामले की जांच

महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कथावाचक श्रवण दास महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे जरूरी पूछताछ पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, मामले के एक अन्य प्रमुख आरोपी और श्रवण दास के गुरु, मौनी बाबा, अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Scooter अब किराए पर! सुजुकी ने लॉन्च की शानदार सब्सक्रिप्शन सर्विस

Electric Scooter: शहरी आवागमन को आसान और किफायती बनाने की तलाश में हर कोई...

भारत की ऊर्जा सुरक्षा: कच्चे तेल का आयात और पश्चिम एशियाई संकट

Crude Oil Imports: अमेरिका के उच्च टैरिफ और डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद...

जियो का नया Jio Recharge Plan: 448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, बिना इंटरनेट डेटा

Jio Recharge Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, रिलायंस जियो ने एक...

MPESB Recruitment: मध्य प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

MPESB Recruitment: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPESB) ने राज्य में सरकारी नौकरी की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें