spot_img

Darbhanga ने कलश में डाले चावल, कहा, 2047 तक हमें यही माटी बनाएगा आत्मनिर्भर, हम बनें विकसित, राष्ट्र होगा गौरवान्वित, गूंजते LNMU ने कहा, वंदे मातरम्, भारत माता की जय

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कोषांग की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन

- Advertisement -

देश में हो रही अमृत कलश यात्रा से मिलेगी राष्ट्र की एकता को मजबूती तथा लोगों में होगा राष्ट्रभक्ति तथा कर्तव्यबोध का संचार: कुलपति सुरेन्द्र प्रताप सिंह

- Advertisement -

अमृत कलश में छात्र- छात्राएं तथा शिक्षक-कर्मचारी अपने घरों से लाए गये चावल तथा मिट्टी को एकत्र कर नेहरु युवा केन्द्र को सौंपेंगे: डॉ. विनोद

- Advertisement -

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित बनाने का लिया शपथ, निकाली अमृत कलश यात्रा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU PAT-2024: दरभंगा में छात्रों का फूटा गुस्सा! 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

दरभंगा, देशज टाइम्स।  ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के एनएसएस कोषांग के तत्वावधान “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा अमृत कलश यात्रा निकाला।

कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मानवीकी संकायाध्यक्ष प्रो. एके बच्चन, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. एलपी जायसवाल, उपसचिव प्रथम डॉ. कामेश्वर पासवान, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार, लॉ ऑफिसर डा सोनी सिंह, मीडिया प्रभारी डा आर एन चौरसिया, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद बैठा, एमएलएसएम कॉलेज के एनएसएस

पदाधिकारी डा सुबोधचन्द्र यादव, मारवाड़ी कॉलेज की डा सुनीता कुमारी, मिल्लत कॉलेज की डा सोनी शर्मा, आर बी जालान कॉलेज के शिवनारायण राय तथा महात्मा गांधी कॉलेज के अविनाश कुमार, सैयद मो जमाल अशरफ, नेहरु युवा केन्द्र, दरभंगासे मुकेश कुमार झा,

कुणाल कुमार गुप्ता तथा उपासना कुमारी, प्रशांत कुमार झा, श्रीकांत कुमार सहनी, राकेश कुमार, अमित कुमार झा, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह तथा अक्षय कुमार झा सहित साठ से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ कुलपति की ओर से कलश में चावल डालकर किया गया। वहीं सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवक- छात्र व छात्राओं समेत अन्य की ओर से भी कलश में चावल डाले गए।

तत्पश्चात कुलपति ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपनों को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अचानक जाले थाना पहुंचे कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी ! लंबित केस खंगाले, दिया सख्त आदेश!

कुलपति ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं छात्र- छात्राओं को देश के विकास एवं नागरिक कर्तव्यों से संबंधित पांच बिन्दुओं का शपथ दिलाया।

अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि अमृतकाल में पूरे देश में कलश यात्रा निकला जाना गर्व की बात है। इस कलश में सभी लोग अपने- अपने घरों से चावल एवं मिट्टी लाकर डाल रहे हैं जो देश से इकट्ठा होकर दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में प्रयुक्त होंगे।

उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को शुभकामना देते हुए कहा कि देश में हो रही अमृत कलश यात्रा से देश की एकता को मजबूती तथा लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यबोध का संचार होगा।

उप कुलसचिव प्रथम डॉ. कामेश्वर पासवान ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आमलोगों में राष्ट्रहित तथा राष्ट्रभावना को जागृत करेगा। विशेष रूप से युवाओं में समाजसेवा तथा राष्ट्रीय भावना का संचार होगा, जिससे देश में प्रगति एवं समाज में खुशहाली आएगी।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं छात्र- छात्राओं का स्वागत करते हुए एनएसएस कोऑर्डिनेटर डा विनोद बैठा ने बताया कि एनएसएस क्षेत्रीय केन्द्र, पटना के पत्र के आलोक में यह कार्यक्रम 1 से 13 अक्टूबर, 23 के बीच विभिन्न महाविद्यालय के परिसरों एवं गोद लिए गए गांवों में मनाया जा रहा है। जहां 75 देशी पौधों का रोपण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एकत्र कलशों को नेहरु युवा केन्द्र को सौप जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में खौफनाक मंजर! तालाब में तैरती मिली लाश, पत्नी ने बताई गुमशुदगी की दर्दनाक कहानी

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से युवा देश की मिट्टी से ज्यादा जुड़ेंगे तथा अपने देश को अधिक से अधिक जान सकेंगे। वहीं नेहरु युवा केन्द्र, दरभंगा के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे पास अब तक पांच दर्जन से अधिक कलश जमा हो चुके हैं। कलश एकत्रीकरण की नोडल एजेंसी पोस्ट विभाग है, जिसे नेहरु युवा केन्द्र कलश सौंपेगा।

पूरे भारत से ऐसे 75 सौ कलश दिल्ली के कर्तव्यपथ पर जमा होंगे, जिनसे अमृत वाटिका का निर्माण होगा। एनएसएस कोषांग के द्वारा नेहरु युवा केन्द्र, दरभंगा के प्रतिनिधियों को कलश सौंपा गया।

इस अवसर पर कुलपति ने हरी झंडी देकर अमृत कलश यात्रा को विदा किया जो डा विनोद बैठा के नेतृत्व में पोस्टर एवं बैनर के साथ विश्वविद्यालय परिसर में ‘वन्दे- मातरम् ‘, ‘भारत माता की- जय’, ‘मेरी माटी- मेरा देश’ आदि नारा लगाते हुए भ्रमण किया।

वहीं महात्मा गांधी कॉलेज की छात्रा संजना कुमारी यात्रा में कलश लेकर आगे चल रही थी। कार्यक्रम में स्थानीय एम आर महिला कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, आर बी जालन कॉलेज, महात्मा गांधी कॉलेज, डब्ल्यूआईटी तथा पीजी इकाई आदि के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान- “जन गण मन…” के सामूहिक गायन से हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel