spot_img

दरभंगा किलाघाट बनेगा NRC के खिलाफ महामंच, संविधान-लोकतंत्र-देश बचाने 18 से महाधरना

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा किलाघाट बनेगा NRC के खिलाफ महामंच, संविधान-लोकतंत्र-देश बचाने 18 से महाधरना
दरभंगा किलाघाट बनेगा NRC के खिलाफ महामंच, संविधान-लोकतंत्र-देश बचाने 18 से महाधरना

दरभंगा, देशज न्यूज (deshaj news)। करमगंज पंचायत भवन में मंज़र अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में शहर के किलाघाट चौक पर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला किया गया। शुक्रवार को यह निर्णय करते श्री अली ने कहा, यह धरना संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ अभियान के बैनर तले आयोजित हो रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घर या प्लॉट खरीदने से पहले ज़रा रुकिए! जान लें RERA Registration, जांच लें ये नियम, नहीं तो होगी परेशानी! 14 परियोजनाएं चिह्नित, लगा प्लॉटों के रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पर रोक!

अनिश्चितकालीन धरना में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल होंगे। दिल्ली में लगभग एक महीने से केंद्र सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आंदोलनकारियों से प्रेरित होकर उनके समर्थन में व अपने अधिकार के लिए दरभंगा के किलाघाट में प्रस्तावित धरना में हर धर्म के लोगों से समर्थन का आह्वान किया गया है।

- Advertisement -

अभियान के सदस्यों ने इस धरना में शामिल होने के लिए दरभंगा के साथ साथ अन्य ज़िले, राज्य के आम अवाम, बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनितिक व्यक्तियों, किसानों, उलेमाओं, शिक्षकों, पत्रकारों, छात्र-छात्राओं, घरेलू महिलाओं समेत अन्य समर्थकों व सहयोग की अपील की है। सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन धरना का निर्णय किया गया। इसमें रुस्तम कुरैशी, नफीसुल हक़ रिंकू, जहांगीर कुरैशी,भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष भोला पासवान, सरफे आलम तमन्ना, पार्षद रियासत अली, मुन्ना अंसारी, सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में शराब जब्ती: खाई में पलटकर फरार हुए तस्कर, अल्टो से मिली विदेशी शराब की बड़ी खेप

दरभंगा किलाघाट बनेगा NRC के खिलाफ महामंच, संविधान-लोकतंत्र-देश बचाने 18 से महाधरना

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...