back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 9, 2026
spot_img

Darbhanga Railway Station की बदलेगी सूरत, 300 करोड़ की परियोजना से शीशो में बनेगा भव्य कॉम्प्लेक्स, खुलेंगे रोजगार के द्वार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Railway Station: मिथिला की पटरियों पर अब विकास की ट्रेन रफ़्तार पकड़ने वाली है, क्योंकि दिल्ली की एक बैठक ने दरभंगा के लिए उम्मीदों का नया स्टेशन बना दिया है। बहुप्रतीक्षित शीशो मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना के निर्माण का रास्ता अब साफ़ होता दिख रहा है, जिससे इलाके की पूरी तस्वीर बदल सकती है।

- Advertisement -

Darbhanga Railway Station का बोझ होगा कम

नई दिल्ली स्थित रेल भवन में सोमवार को रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कमेटी के चेयरमैन सीएम रमेश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश भर में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई। इसी दौरान, लोकसभा में भाजपा के सचेतक और दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला क्षेत्र, विशेषकर दरभंगा से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों के विकास, नए ROB और रेलवे आधारित औद्योगिक निवेश पर विस्तार से अपनी बात रखी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

सांसद ठाकुर का मुख्य ध्यान दरभंगा के शीशो में प्रस्तावित 300 करोड़ रुपए की लागत वाले मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने पर था। उन्होंने कमेटी को बताया कि दरभंगा रेलवे स्टेशन मिथिला का सबसे व्यस्तम जंक्शन है, जहां से प्रतिदिन औसतन 15 ट्रेनें खुलती हैं और 51 यात्री ट्रेनों के साथ 14 मालगाड़ियां गुजरती हैं। स्टेशन पर सीमित ढांचागत सुविधाओं के कारण ट्रेनों का समय पर परिचालन एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस समस्या के समाधान के लिए दरभंगा स्टेशन से महज़ 4 किलोमीटर दूर शीशो में इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket News: भदहर पघारी बना चौगमा-बसुहाम प्रीमियर लीग का चैंपियन, फाइनल में मनोहर-11 को हराया

मिथिला में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने इस परियोजना को रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के बन जाने से न केवल ट्रेनों का परिचालन समयबद्ध होगा, बल्कि कई नई लंबी दूरी की ट्रेनों को चलाना भी संभव हो पाएगा। इससे मिथिला क्षेत्र का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क और मजबूत होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रस्तावित कोचिंग कॉम्प्लेक्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि ट्रेनों के रखरखाव, सफाई और छोटी-मोटी मरम्मत जैसे काम यहीं हो जाएंगे, जिससे दरभंगा जंक्शन पर दबाव काफी कम हो जाएगा।

इस प्रस्तावित मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स में निम्नलिखित सुविधाएं होंगी:

  • 5 वाशिंग पिट
  • 3 स्टेबलिंग लाइन
  • 1 सिक लाइन
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पानी की किल्लत पर एक्शन मोड, हर वार्ड में बोरिंग और टैंकर की होगी व्यवस्था पढ़िए -'सतर्क, सक्रिय, जवाबदेह अफसर और अल्टीमेटम'

इस परियोजना से रेलवे के राजस्व में भी करोड़ों की वृद्धि का अनुमान है, साथ ही स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://deshajtimes.com/news/national/। सांसद ने कमेटी अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि दरभंगा को रेलवे कनेक्टिविटी और रोजगार के क्षेत्र में एक नया आयाम मिल सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जब लखनऊ कॉन्सर्ट में रो पड़ीं सुनिधि चौहान, वीडियो हुआ वायरल!

Sunidhi Chauhan News: बॉलीवुड की धड़कन और सुरों की मलिका सुनिधि चौहान इन दिनों...

Darbhanga News: केवटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महीनों से फरार चल रहा NDPS एक्ट का आरोपी चढ़ा हत्थे

Darbhanga News: कानून के लंबे हाथ आखिरकार उस शख्स के गिरेबान तक पहुंच ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें