spot_img

Darbhanga राजद ने काटा 34 kg का केक, कहा, Happy Birth Day तेजस्वी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने तेजस्वी के 34 वें जन्मदिन पर काटा 34 किलोग्राम का केक, राजद ने पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी की मौजूदगी,डॉ कुमार गौरब के नेतृत्व में मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन, देशज टाइम्स फोटो: केक काटते पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,डॉ कुमार गौरव व अन्य

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 34 वां जन्मदिन सर्किट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरब के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष अवधेश सहनी के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के मौजूदगी में राजद नेताओं ने तेजस्वी यादव के 34 वें जन्मदिन के अवसर पर 34 किलोग्राम का बहुमंजिला केक काटकर एक दूसरे को खिला कर बधाई दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में District Cricket League का भव्य शुभारंभ, पहले मैच में ईगल्स क्रिकेट क्लब ने बेनीपुर को हराया

मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि देखते ही देखते आज तेजस्वी यादव 34 वर्ष के हो गए।उनके 34 वें जन्मदिन पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से 34 किलोग्राम का केक काटा गया जो काबिले तारीफ है।

आज दरभंगा में कई जगहों पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।इन 34 वर्षों में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी एवं सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।उनके नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि आज उनका जन्मदिन है और इस खुशी के मौके पर वे लगातार आगे बढ़ते रहें।

इस अवसर पर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरब ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव लगातार अतिपिछड़ों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।आज उनका 34वां जन्मदिन है और इस अवसर पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा 34 किलोग्राम का केक काटकर उत्सवी माहौल में उनका जन्मदिन मनाया गया है।

डॉ. गौरव ने आगे कहा कि वे जिस प्रकार से लगातार गरीब,पिछड़ा,अति पिछड़ा,दलित एवं अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे।उनके नेतृत्व में राजद एवं बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जिसकी खुद की शादी में सिर्फ 13 दिन बचे थे...Road Accident, बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

डॉ. गौरव ने कहा कि 34 वर्ष के उम्र में ही उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों को हक दिलाने के लिए जातिगत जनगणना करा ऐतिहासिक काम किया। सभी दबे कुचले समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाकर उप मुख्यमंत्री ने इतिहास रचा है।

डॉ. गौरव ने आगे कहा कि वे आज बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं उनलोगों की इच्छा है आगे चलकर देश की भी बागडोर संभालेंगे। ऐसी शुभकामना देते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को 'Senate Meeting' होगा खास, तैयारियां तेज हैं... क्योंकि गवर्नर जो आएंगे!

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, पूर्व प्रत्याशी आर के चौधरी, कुमार राय, प्रदेश महासचिव हनुमान ठाकुर, भोला सहनी, मिथिलेश सहनी, गोपाल लाल देव, सुजीत गौरव, बबलू सहनी, कलीमुद्दीन राही, यासमीन खातून,इं रंजीत कुमार,हरेराम लाल देव, राम बाबू लाल

देव,चंद्रिका लालदेव,अमरेश कुमार अमर, संजय यादव,अरुण यादव, राजारमलाल देव, उदय यादव, मोहन यादव, विनोद लाल देव, धनंजय लाल देव, रईस अहमद सिद्दीकी, प्रेमचंद यादव, राजा पासवान, गंगा मंडल, सुभाष पासवान, मो. जफर, मो. तमन्ना, गुलाम हुसैन चीना, विक्रांत पंजियार, मो. अफजल, राम सुंदर कामत समेत सैकड़ों राजद नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा इलोपमेंट, 26 साल की बहू 55 साल के ससुर संग फरार, पति ने रखी अनोखी शर्त! पढ़िए ‘सरदार जी’ की प्रेम...

दरभंगा इलोपमेंट: बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने समाज और...

Bhagalpur News: नवगछिया में Mass Marriage 25 जोड़ों का होगा भव्य निःशुल्क सामूहिक विवाह, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर भी

Mass Marriage: बिहार के नवगछिया में एक बार फिर मानवता और समाज सेवा का...

Bihar Train News: बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने कोलकाता और दरभंगा के लिए दिया डबल तोहफा

Bihar Train News: अगर आप बिहार से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो...

Katihar News: कटिहार-मनिहारी पथ पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, 3 की मौत

Katihar Road Accident: कटिहार में मंगलवार का दिन तीन परिवारों के लिए मातम लेकर...