
Exam Controller: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की कमान अब डॉ. निहार रंजन सिन्हा के हाथों में आ गई है। शनिवार को उन्होंने अपना पदभार संभाला और आते ही छात्र हित को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। विश्वविद्यालय के लंबित कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने का संकल्प लिया गया है।
नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिन्हा ने शनिवार को कुलपति के कार्यालयीय कक्ष में अपनी विभागीय औपचारिकताएं पूरी करते हुए पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. दिनेश झा ने उन्हें पाग, चादर और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने डॉ. सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए सत्र नियमितीकरण और पेंडिंग आवश्यक कार्यों को मिशन मोड में संपादित करने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. सिन्हा बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी, दरभंगा में हिंदी विषय के सह-प्राचार्य हैं और अब वे परीक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
नवनियुक्त Exam Controller की प्राथमिकताएं
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. सिन्हा ने अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजभवन और कुलपति के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सत्र को नियमित करना, शैक्षणिक पंचांग का क्रियान्वयन और छात्र हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होंगे। इसके अलावा, डॉ. सिन्हा ने कहा कि जो भी अन्य महत्वपूर्ण कार्य उनके संज्ञान में लाए जाएंगे, उन्हें भी छात्र हित को ध्यान में रखते हुए तत्परता से निपटाया जाएगा। उप परीक्षा नियंत्रक सह निवर्तमान प्रभारी Exam Controller डॉ. ध्रुव मिश्र ने उन्हें वर्तमान में चल रहे सभी विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
मौके पर मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति
इस महत्वपूर्ण अवसर पर डीन प्रो. पुरेन्द्र वारिक, प्रो. दिलीप कुमार झा, कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, डॉ. शिवलोचन झा, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. एके आजाद, डॉ. संतोष पासवान, डॉ. रामसेवक झा, डॉ. ध्रुव मिश्र समेत विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







