spot_img

Bhagalpur News: भागलपुर में Art of Giving: ‘शेयर टू शाइन’ का जलवा, 135 क्लबों को मिला खेल का ‘बूस्टर डोज’

spot_img
- Advertisement -

Art of Giving: भागलपुर में एक सप्ताह तक चला ‘इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे’ कार्यक्रम शानदार तरीके से खत्म हो गया। ‘शेयर टू शाइन’ थीम के तहत हुए इस आयोजन ने जिले के खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा भर दी है। इस मुहिम के तहत सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के 135 वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री से नवाजा गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शानदार समापन

भागलपुर के भवनाथपुर स्थित ‘दीवाना क्लब’ में ‘इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के 10 प्रमुख वॉलीबॉल क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह पूरा आयोजन Art of Giving के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के जीवन दर्शन से प्रेरित था, जिसका उद्देश्य ‘देने की कला’ को जन-जन तक पहुंचाना है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Art of Giving की प्रेरणा से 135 क्लबों तक पहुंची मदद

Art of Giving की बिहार यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि ‘शेयर टू शाइन’ अभियान के तहत पूरे बिहार के कुल 135 वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। समापन समारोह के दौरान प्रत्येक चयनित क्लब को 3-3 वॉलीबॉल और 1-1 नेट प्रदान किया गया। नील कमल राय ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और बिहार राज्य यूनिट की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कन्वेनर व KIIT यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डीजी डॉ. गगनेंदु दास के प्रयासों की भी सराहना की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना यूनिवर्सिटी हंगामा: सीनेट बैठक में छात्रों का उत्पात, ताला तोड़कर घुसे, 535 करोड़ का बजट पास

लाभार्थी संस्थान और गणमान्य उपस्थिति

डॉ. अच्युत सामंत की प्रेरणा से, समापन कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख क्लबों और शैक्षणिक संस्थानों को खेल सामग्री सौंपी गई। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • दीवाना क्लब भवनाथपुर
  • दीवाना क्लब मांकदपुर
  • रणनुचक वॉलीबॉल क्लब
  • गौरीपुर और तिलकपुर क्लब
  • छोटी भवनाथपुर क्लब
  • एमजे पब्लिक स्कूल
  • रामकृष्ण विद्या मंदिर
  • माउंट कार्मेल स्कूल
  • बिरला ओपन माइंड स्कूल
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Special Protocol: अब रन-वे तक जाएगी गाड़ी, सुरक्षा जांच में भी मिलेगी छूट?, जानिए वजह

इस गरिमामयी समापन समारोह में समाज सेवा और खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मृणाल किशोर और कुणाल भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट के संयुक्त सचिव मृत्युंजय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय में उपशास्त्री-शास्त्री में नामांकन शुल्क बढ़ा, प्रधानाचार्यों से VC करेंगे मीटिंग सोमवार को

संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन: अगर आप कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लेने...

Madhubani News: प्रशांत किशोर का “कॉकरोच जनता पार्टी” ‘भारतीय जनता पार्टी, और राजद पर तीखा हमला, कहा – झंझारपुर और बांकीपुर हमारा है!

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में...

Darbhanga Education News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला नया Exam Controller: डॉ. सिन्हा ने संभाला पदभार, सत्र नियमितीकरण प्राथमिकता

Exam Controller: दरभंगा के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की कमान...