back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल SDPO Manish Chandra Choudhary की बिरौल-बेनीपुर के थानाध्यक्षों को दो टूक, कीजिए क्राइम कंट्रोल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी अभी बेनीपुर के प्रभार में भी हैं। ऐसे में, शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित थाना परिसर में दोनों अनुमंडलों के थानाध्यक्षों की सम्मलित बैठक में एसडीपीओ श्री चौधरी ने दो टूक कहा, क्राइम कंट्रोल कीजिए।

- Advertisement -

दुर्गापूजा नजदीक है। हर उस बिंदु पर एक्शन लीजिए जिससे बेनीपुर और बिरौल में शांतिकायम रह सके। बिरौल एवं बेनीपुर के सभी थानाध्यक्षों के साथ एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बैठक करते हुए कई टास्क सौंपे। स्पष्ट हिदायत दी। बेहतर काम करने का भरोसा जगाया। पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -

मासिक गोष्टी की। इसमें एसडीपीओ श्री चौधरी ने उपस्थित सभी थाना के थानाध्यक्षों को शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक किये जाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने  आपराधिक घटना की  नियंत्रण को लेकर कई बिंदुओं पर टास्क दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पांचवीं बार शराब पीते पकड़ा गया शख्स, कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, अब जेल में कटेगी जिंदगी

एसडीपीओ श्री चौधरी ने इसके अलावे थानाध्यक्षों को रोज वाहन चैकिंग अभियान चलाने की बात कही। कहा कि वारंटी की गिरफ्तारी तेज करें। 107 को लेकर कार्रवाई पर विशेष ध्यान दें। बाहरी लोग जो भी पूजा पर यहां आते हैं उनपर पैनी नजर रखें। साथ ही, रात्रि गश्ती तेज करें। अपराध पर हाल हाल में कंट्रोल करना है।

वहीं, उन्होंने दुर्गापूजा को लेकर बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने वाले पूजा समितियों पर विशेष निगरानी के साथ आवश्यक तेज कार्रवाई का भी निर्देश दिया।

कहा कि  डीजे पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में अगर क्षेत्र में कहीं भी डीजे बजाते पाएं जाएंगे तो डीजे को जब्त करने तथा उनके संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करें।

वहीं, ध्वनि प्रदूषण कैसे कम किया जाए। इस पर भी सभी थानाध्यक्षों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने उपस्थित थानाध्यक्षों खासकर शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर चौकस रहने को कहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board 10th Exam: बिरौल में पांचवें दिन भी शांतिपूर्ण रही मैट्रिक की परीक्षा, 85 छात्र रहे अनुपस्थित, SDO ने दिए कड़े निर्देश

शरारती तत्वों को पैनी नजर बनाए रखने समेत कई निर्देश देते हुए आदेश का शत-प्रतिशत पालन करने करने की बात कही।

मौके पर बिरौल थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, सर्किल इंपेक्टर सुरेश राम, बहेड़ा थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार ब्रजेश,सर्किल इंस्पेक्टर रतन कुमार झा,बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष झा,शकतपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार,कुशेश्वरस्थान राकेश कुमार,बाजितपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...

Bihar Government Scheme: बिहार के हर ब्लॉक को मिलेंगे 16 लाख, कैसे बदलेंगी जीविका दीदियों की तकदीर?

Bihar Government Scheme: जब सरकार की नज़रें गांवों की तरफ़ मुड़ती हैं, तो विकास...

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें