spot_img

Darbhanga News: हैलो डायल 112… जल्दी आइए मेरे दारूबाज पति की हरकतें देखिए…पत्नी ने बुलाकर करवाया अरेस्ट!

spot_img
- Advertisement -

शराबी पति गिरफ्तार: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे की धुत में पति का हंगामा जारी है। ऐसी ही एक खबर दरभंगा जिले से सामने आई है, जहाँ पत्नी ने अपने शराब पीकर उत्पात मचा रहे पति को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

- Advertisement -

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने शराबी पति गिरफ्तार करवा दिया। यह घटना हाल ही की शनिवार रात की है, जब पति संतोष सदा शराब के नशे में घर में जमकर हंगामा कर रहा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पत्नी रंजना देवी ने बताया कि उनके पति संतोष सदा ने नशे में घर का माहौल खराब कर दिया था।

- Advertisement -

कैसे हुई शराबी पति की गिरफ्तारी?

पति संतोष सदा के नशे में धुत होकर घर में हंगामा करने से परेशान होकर रंजना देवी ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और संतोष सदा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी, जिससे उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम संतोष सदा को सिंहवाड़ा थाने ले आई, जहां ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। इस जांच में उनके शरीर में शराब पाई गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मासूम भतीजी का हत्यारा चाचा अब सड़ेगा जेल में, कोर्ट ने मुकर्रर की सजा की तारीख

सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया

स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में शराब पीकर देर रात घर पहुंचे पति को पत्नी ने जेल भिजवा दिया। इस मामले में रंजना देवी के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में उसके पति संतोष सदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रंजना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष सदा नौ मई की रात शराब पीकर घर पहुंचे एवं हंगामा करने लगे। समझने के बावजूद जब वह हंगामा करते रह गए। तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष सदा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस टीम संतोष सदा को सिंहवाड़ा थाने ले आई। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कारबाई की जा रही है। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद डायल 112 की टीम ने सत्यापन किया था। पत्नी के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस मामले में एएसआई नवलेश कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार संतोष सदा को आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। बिहार में सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद इस तरह की घटनाएं समाज में जागरूकता और सख्ती की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...