back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi कमतौल पहुंचे, क्यों बिफरे, क्यों कहा, फिर अगले महीनें आऊंगा, सीनियर ऑफिसरों की खैर नहीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आंचल कुमारी। Darbhanga | कमतौल | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बुधवार को सदर टू पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजियों के अद्यतन नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान मिली खामियां

🔹 एसएसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति पंजी, निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इनडेक्स पंजी, थाना बार खतियान भाग-1, लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन और अंतिम आदेश से संबंधित पंजियों की जांच की।
🔹 जांच में सभी पंजियां अद्यतन नहीं पाई गईं, जिससे एसएसपी ने नाराजगी जताई।
🔹 सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम को निर्देश दिया गया कि एक महीने के भीतर सभी पंजियों को अपडेट किया जाए।

- Advertisement -

एक माह बाद फिर होगा निरीक्षण

🚔 एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि पंजियां तय समय में अद्यतन नहीं की गईं, तो वरीय अधिकारियों को अनुशंसा भेजकर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
🚔 निरीक्षण के दौरान सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी भी मौजूद रहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आइडियल पब्लिक स्कूल में छात्रों का दिखा Waste Management का नायाब तरीका, स्कूली बच्चों ने सिखाया कचरा प्रबंधन का ककहरा, बदल जाएगी शहर की सूरत!

इधर, कमतौल पुलिस का दिखा एक्शन… पॉक्सो एक्ट में

थाना पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर मुहम्मदपुर निवासी मोहम्मद चांद उर्फ मो. नेयाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था, और उसके खिलाफ न्यायालय से रेड वारंट जारी किया गया था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

🔹 थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी।
🔹 गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
🔹 बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

🚔 पुलिस प्रशासन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026 में ज़िम्बाब्वे का महा-उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया को लगा करारा झटका!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक ऐसा भूचाल आया है, जिसने...

WhatsApp चैट रिकवरी: एंड्रॉइड और आईफोन पर अपनी पुरानी चैट्स कैसे वापस पाएं

WhatsApp Chat Recovery: अगर गलती से आपकी महत्वपूर्ण बातचीत डिलीट हो गई है या...

Shubhangi Atre: अंगूरी भाभी ने बताया प्यार का असली मतलब, कहा- मेरे लिए हर दिन वैलेंटाइन डे!

Shubhangi Atre News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा शुभांगी अत्रे, जिन्हें ‘भाबीजी घर...

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानें पूरा गणित

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें