back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों पर पुलिस का शिकंजा, तीन माह पुराने मामले में दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Crime: अपराध की दुनिया में सेंधमारी, पुलिस ने कस दी शिकंजा। दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे दो शातिर चोरों को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी आरएस टैंक नवटोलिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह एमएलसी संजय पासवान और नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान के घरों में हुई चोरी मामले में की जा रही छापेमारी के दौरान हुई।

- Advertisement -

Darbhanga Crime: तीन माह से फरार चल रहे थे अपराधी

गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र नवीन कुमार और मुकेश राम के पुत्र प्रिंस कुमार राम के रूप में हुई है। नवीन अपने ननिहाल में रह रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह चोरी की घटना 3 अक्टूबर 2025 की आधी रात को हुई थी। रघेपुरा निवासी संजीत पांडे के घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया था। इस पूरी पुलिस कार्रवाई में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

घर की देखरेख कर रहे लाल बाबू यादव की जब नींद खुली, तो उन्होंने तीन संदिग्धों को घर से सामान लेकर भागते देखा। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से एक चोर जीतन राम को मौके पर ही धर दबोचा गया। जीतन राम से पूछताछ के दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों, नवीन कुमार और प्रिंस कुमार राम का नाम उजागर किया था। जीतन को तो उसी समय न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन नवीन और प्रिंस तब से फरार चल रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: उपनयन संस्कार गोलीकांड में पढ़िए ठेंगा और 'कलम'... खेत में दबी मिली पेन पिस्टल, Harsh Firing करने वाला आरोपी पहले ही जा चुका जेल

छापेमारी के दौरान दबोचे गए शातिर

हाल ही में आरएस टैंक नवटोलिया स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सह एमएलसी संजय पासवान और नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान के घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी अभियान के दौरान, तीन महीने से फरार चल रहे नवीन और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इन दोनों ने इस ताजा चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: ग्रोक ने नहीं की ईरान हमले की भविष्यवाणी, एलन मस्क की xAI पर बवाल क्यों?

AI Technology: हाल के दिनों में एलन मस्क से जुड़ी कोई खबर सुर्खियां न...

होली कलर्स एस्ट्रोलॉजी: होली के रंगों का ज्योतिषीय महत्व और शुभ प्रभाव

Holi Colors Astrology: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का...

Aspirants Season 3: प्राइम वीडियो पर कब होगी IAS-IPS की इस दमदार कहानी की वापसी, जानें पूरी डिटेल्स!

Aspirants Season 3 News: यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर स्टूडेंट के दिल में...

मिडिल ईस्ट युद्ध का भारतीय Automobile Industry पर असर: क्या बढ़ जाएंगी कीमतें?

Automobile Industry: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें