spot_img

Darbhanga News | बहादुपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी…अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 2 अपराधियों समेत 2 बाइक बरामद

मधुबनी के जयनगर से चोरी गई ग्लैमर बाइक भी बहादुरपुर के गंज चौक के नथुनी यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव के घर से बरामद, अन्य की तलाश में रेड, बहादुपुर पुलिस का तेज एक्शन, कामयाबी...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | बहादुपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को दबोच लिया है। वहीं, दो बाइक भी बरामद कर लिए हैं। दरभंगा पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है जहां बहादुरपुर पुलिस की बहादुरी रंग लाई है। स्थानीय पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के अंतरजिला कनेक्शन का बड़ा खुलासा किया है, जहां पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोह के अपराधियों को दबोच लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | बहादुरपुर से एक बाइक, दूसरी की चोरी मधुबनी से, अन्य की तलाश में रेड

वहीं, इनके पास से दो बाइक बरामद करते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा कर दिया है। इसमें से एक बाइक बहादुरपुर जबकि दूसरी बाइक की चोरी मधुबनी से हुई थी, दोनों को बरामद किया है। साथ ही, पुलिस को अब इसके अन्य साथियों की तलाश है। इसके लिए लगातार बहादुरपुर पुलिस रेड मार रही है जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News | जानकारी मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष की अगुवाई में

जानकारी के अनुसार, तेरह अप्रैल को बहादुरपुर थानाध्यक्ष को जानकारी मिली थी कि बहादुरपुर के ही दिलावरपुर के रहने वाले मो.जीमल के पुत्र मिर्जा नसीम बेग के घर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। जानकारी मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस एक्टिव हो गई। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही, आसपास में लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

Darbhanga News | CCTV फुटेज से सुराग, पहुंची पुलिस

इस सीसीटीवी को खंगालने के दौरान पुलिस को बाइक चोर गिरोह का सुराग मिला जहां चोरी की गई मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की पहचान बहादुरपुर वाजितपुर मिल्कीचक के रहने वाला मो.तुफैल का पुत्र मो. मिराज के रूप में हुई। फिर क्या था।

Darbhanga News | निशानदेही से जुड़ते गए चोरी के तार

देखते ही देखते बहादुपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष की अगुवाई में तत्काल एक्शन लेते हुए बाइक चोर को हिरासत में लिया। उसे थाना पर लाकर जब उसे कड़ी पूछताछ हुई तो उसने सारा गुनाह कबूल करते हुए चोरी की पूरी कहानी बता दी। गिरफ्तार मिराज की निशानदेही पर बहादुरपुर पुलिस ने चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल को बहादुरपुर भैरोपट्टी के ही लक्ष्मण यादव के पुत्र नरेश कुमार घर से बरामद करते हुए नरेश कुमार को भी दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

Darbhanga News | मधुबनी के जयनगर से भी चोरी गई बाइक बरामद, अब चल रही छापेमारी

जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों बाइक चोरों से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उक्त दोनों की निशानदेही पर मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की गई एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को बहादुरपुर के गंज चौक के नथुनी यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव के घर से बरामद कर लिया गया। अब बहादुरपुर पुलिस मुकेश कुमार यादव की गिरफ्तारी और इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गई अन्य  मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch