spot_img

KK Pathak | केके गुस्से में आर-पार…राजभवन और शिक्षा विभाग में म्याऊं-म्याऊं

चूहे को लगी बिल्ली गोरी-गोरी...दोनों मिलने लगे चोरी चोरी । चूहा बुलाया आओ खेलें आंख मिचोली, बिल्ली चूहे को खा कर बोली jaanu sorry, i hate love story...यही है आज की बिहार की शिक्षा व्यवस्था जहां दो पक्ष आमने सामने हैं। बिल्कुल चूहे-बिल्ली वाली म्याऊं-म्याऊं, जहां, बुलाने पर दूसरी बार राजभवन नहीं पहुंचे केके पाठक। वहीं, राजभवन का सीधा दो टूक, विश्वविद्यालयों के मामले में दखल ना दे शिक्षा विभाग...आखिर...शिक्षा व्यवस्था की ऐसी फजीहत क्यों? जहां, सवालों की लंबी फेहरिस्त हो और, सामने...हालात....एकदम विरोधाभास...जहां...

spot_img
- Advertisement -
KK Pathak | केके गुस्से में आर-पार…राजभवन और शिक्षा विभाग में म्याऊं-म्याऊं की नौबत है। कुलाधिपति सह राज्यपाल और केके में आर पार वाला मूड अब तल्ख हो रहा है जहां, केके पाठक आज फिर बुलावा पर नहीं पहुंचे।

- Advertisement -

KK Pathak | हालात यूं कि दिल है कि मानता नहीं

इससे पहले राजभवन ने कहा, शिक्षा विभाग के काम में हस्तक्षेप न करें। केके पाठक का आदेश, निर्देश कुछ और ही है जहां, शिक्षा विभाग और राजभवन में टकराव बढ़ गया है। केके पाठक ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से विभाग के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है। इसको लेकर जब केके पाठक को दोबारा बुलाया गया तो केके ने जाने से इनकार कर दिया।

KK Pathak | शुरुआत जहां से हुई….अंत कहां पर होगी

वैसे, दोनों के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है। लगातार, राजभवन और शिक्षा विभाग में लंबे समय से टकराव चल रहा है। शिक्षा विभाग की पूर्व में कई बार विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं के मुद्दों पर बैठकें हुई लेकिन वीसी ओर अन्य पदाधिकारी इनमें शामिल होना मुनासिब नहीं समझा। शुरुआत राज्यपाल की ओर से हुई जहां कुलपतियों को केके पाठक की बैठक में जाने की अनुमति ही नहीं दी गई। इसके बाद यह हुआ कि शिक्षा विभाग ने वीसी का वेतन रोका। विश्वविद्यालयों के खाते फ्रीज कर दिए। एफआईआर तक हुआ लेकिन अब, जब केके पाठक को आज फिर से बुलावा आया तो वह पहुंचे ही नहीं जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा बदलाव! Darbhanga, Muzaffarpur समेत 6 शहरों में 400 नई AC ई-बसें, महिलाओं के लिए 50 पिंक बसें; जानें कब से शुरू होगी सेवा

KK Pathak | चलो बुलावा आया है…राजभवन ने बुलाया है

केके पाठक फिर कुलाधिपति सह राज्यपाल के बुलावे पर राजभवन नहीं पहुंचे। राज्यपाल आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन आईएएस के के पाठक नहीं पहुंचे। यह दूसरा मौका रहा जब भी राजभवन नहीं गए। राज्यपाल 30 मिनट इंतजार करने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। राजभवन में आईएएस के के पाठक को 10 बजे पहुंचना था। राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सोमवार को दस बजे तलब किया था।

यह भी पढ़ें:  रांची में RSS दफ्तर पर हमला! दो संदिग्धों ने पेट्रोल बम फेंका, क्या है इसके पीछे की साजिश?

KK Pathak | दूर-दूर रहना, पास नहीं आना…खेद है

राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने इसको लेकर आईएएस केके पाठक को पत्र भेजकर आने को कहा था। राजभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलायी गयी थी। इस बैठक में केके पाठक को भी शामिल होना था। इन्हें भी बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने इससे दूरी बना ली। वह बैठक में नहीं गए थे। नौ अप्रैल की बैठक में केके की अनुपस्थिति पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने खेद जताया और पूछा था कि किस वजह से उन्होंने ऐसा किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना का बदलेगा नाम, CM सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी खुली चुनौती: 'बिहार में कोई जगह नहीं!'

KK Pathak | किसमें कितना है दम…जमके रखना कदम

इससे पहले, पाठक ने राजभवन को एक पत्र लिखा इसमें उन्होंने राज्यपाल की ओर से विभाग के कामों में हस्तक्षेप करने पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही कहा कि आगे से वे उनके मामलों में हस्तक्षेप न करें। इस पत्र के बाद राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव और तेज हो गया है। इससे पहले राज्यपाल ने विभाग पर यूनिवर्सिटी के कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा फैसला – नियुक्ति रद्द करने पर Patna High Court का कड़ा रुख, 264 कर्मचारियों को 90 दिनों में मिलेगी नौकरी! जानिए क्या है...

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) को बड़ा झटका देते हुए उसकी आंतरिक भर्ती रद्द करने का आदेश निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने BSPHCL क#PatnaHighCourt,#BiharSarkariNaukri,#BSPHCLRecruitment

Bihar में कहां टूटी नहर, 500 एकड़ फसल जलमग्न: किसानों की आंखों में आंसू, क्या मिलेगा मुआवजा?

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में सारण मुख्य नहर का तटबंध टूटने से 500 एकड़ से अधिक फसलें पानी में डूब गईं। किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई है, जिससे वे मुआवजे की म#GopalganjNews,#BiharFarmers,#CanalBreach

बिहार में बालू-गिट्टी के नए नियम: 8 ट्रकों पर 66 लाख का जुर्माना, जान लें वरना आप भी फंसेंगे!

Bihar Mineral Transport: बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले बालू, गिट्टी और अन्य खनिजों के परिवहन पर निगरानी के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में#BiharNews,#MineralTransport,#ISTPRules

बिहार के शहीद बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की सम्मान राशि पर विवाद, ‘कथित पत्नी’ को मिले 21 लाख, पिता का छलका दर्द –...

Bihar Martyr Controversy: शहीद लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की कथित पत्नी को 21 लाख रुपये का चेक मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। पिता का दावा है कि उन्हें इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी।#BiharMartyrControversy,#ShubhamKumar,#JehanabadNews