back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga के पॉक्सो एक्ट की विशेष जज Pratima Parihar का बड़ा न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म में बलात्कारी को 10 साल की सजा

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दुष्कर्म के मामले में दरभंगा पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायालय दरभंगा के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत का एक बड़ा फैसला आया है। यहां नाबालिग से दुष्कर्म की सजा में कमतौल के फरीद शेख को दस साल की सजा मिली है। वहीं, अर्थदंड लगाया है। यह फैसला, दरभंगा के लिए बड़ा माना जा रहा है।

- Advertisement - Advertisement

जानकारी के अनुसार, मामला अगस्त 2020 का है। कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी फरीद शेख ने अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, इस दुष्कर्मी ने नाबालिग की तस्वीर तक वायरल करने की धमकी दी थी। कहा था, अगर मुंह खोलेगी तो तेरे मुंह पर तेजाब डाल दूंगा। भयभीत नाबालिक ने इसका जिक्र कहीं नहीं किया। मगर फिर, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement - Advertisement

जब बलात्कारी ने दुष्कर्म के लिए उसे दोबारा हवस का शिकार बनाना चाहा तो वह विफर पड़ी। चीख पड़ी। नाबालिग की चीख सुनकर लोगों को सारी जानकारी मिली। इसके बाद 22 अगस्त 20 को इस बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वह जेल में भी है और आगे भी दस साल जेल में ही रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा नगर निगम का अतिक्रमण पर बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, पूर्व पार्षद समेट तीन पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार, विशेष न्यायाधीश श्रीमती परिहार की अदालत ने उसे दस साल की कठोर कारावास और 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं पीड़िता को पुनर्वास के लिए पीड़ित प्रतिकर योजना से चार लाख रुपये मुआवजा भुगतान का आदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से करने का निर्णय सुनाई है।

अदालत ने कमतौल थाना के एक मामले में जीआर 44/20 की सूनवाई मंगलवार को पुरी कर अभियुक्त को दफा 376भादवि में दस साल की सश्रम कारावास और दस हजार रुपये अर्थदण्ड ,506 भादवि में दो साल की कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदण्ड एवं पाॅक्सो ऐक्ट की धारा 4(1) में दस साल की कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

अदालत ने मंगलवार को ही दुष्कर्मी को दोषी करार देते हुए सजा की बिंदु पर सुनवाई पूरी कर सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि न्याय मिलने से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत ChatGPT, Gemini और Perplexity के उपयोग में दुनिया का सबसे बड़ा LLM बाज़ार बना: BofA रिपोर्ट

LLM Market India: भारत चैटजीपीटी, जेमिनी और परप्लेक्सिटी जैसे बड़े भाषा मॉडल (LLM) के...

धार्मिक न्यासों में नई सुबह: ‘Bihar Religious Trust Board’ की ऐतिहासिक बैठक से बदलेंगे बिहार के मंदिर-मठों के भाग्य

Bihar Religious Trust Board: बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को नई दिशा देने...

Tej Pratap Yadav Bike Video: पटना की सड़कों पर तेज प्रताप ने कावासाकी निंजा से मचाई धूम, देखें वायरल वीडियो!

Tej Pratap Yadav Bike Video: राजनीति के गलियारों में अकसर बयानबाजी से धमाल मचाने...

कार्तिक शर्मा: धोनी की सीएसके ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को दिया 14 करोड़ का जैकपॉट!

Kartik Sharma: IPL 2026 की मिनी नीलामी में एक नाम ऐसा गूंजा जिसने रातोंरात...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें