अप्रैल,28,2024
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में फांसी पर झूलती मिली युवक की लाश, मौत में हैं कई पेंच

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के मनिकौली वार्ड 3 में गुरुवार को एक युवक की लाश घर में फंदे से झूलती हुई मिली। जिसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी व एसआई जयप्रकाश साह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (Dead body of a young man found hanging in Singhwada, Darbhanga) भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes का IIT JEE Results में जलवा, 15 में 13 छात्रों ने मारी बाजी, Krishna Raj@Rank 86, Director Captain Ashutosh Kumar Jha ने कहा, सर्वश्रेष्ठ मेधाशक्ति ही पहचान

मृतक की पहचान मनिकौली के स्व. गौरीकान्त ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि प्रमोद के माता पिता का देहांत हो चुका है। विवाद के कारण पत्नी कमला देवी पुत्र मोहन (6 वर्ष) व पुत्री सोनाली (3 वर्ष) को लेकर मुंबई में रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद नशे का आदि था। करीब आठ वर्ष पूर्व मुंबई में उसने प्रेम विवाह किया था।

इधर तीन वर्ष से पत्नी बच्चों को लेकर अलग रह रही है। जिस कारण वह डिप्रेशन में भी था। हालांकि घर के कमरे में लाश जिस तरह फंदे से लटकी मिली उसपर ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। मृतक का पांव फर्श को छू रहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Alinagar News| मौत बुला लाई...Mumbai से शनिवार सुबह पहुंचे घर, ताला खोला, अंदर गए...लगी करंट...मौत

उसके गले में लगा कपड़े का फंदा भी ढीला ढाला लग रहा था। इस कारण लोगों को आशंका हो रही थी कि किसी ने उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें