back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

दरभंगा से बड़ी BREAKING, कुशेश्वरस्थान में बाइक सवार अपराधियों ने डिलेवरी ब्वॉय को मारी गोली, लूटपाट

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से बड़ी BREAKING, कुशेश्वरस्थान में बाइक सवार अपराधियों ने डिलेवरी ब्वॉय को मारी गोली, लूटपाटदरभंगा के कुशेश्वरस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां कुशेश्वरस्थान के कलना फकीरना रोड पर दो अपराधियों ने मिसो कोरियर के डिलेवरी ब्वॉय ग्राम पिपरा, थाना बहेड़ा के स्व. रविंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र बाल कृष्ण यादव को रोककर उससे छिनतई की कोशिश की और विरोध करने पर गोली मार दिया।

- Advertisement -

इससे वह वहीं पर गिर गया। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुशेश्वरस्थान पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल कृष्ण पीएचसी बिरौल में भर्ती कराया है।दरभंगा से बड़ी BREAKING, कुशेश्वरस्थान में बाइक सवार अपराधियों ने डिलेवरी ब्वॉय को मारी गोली, लूटपाटजानकारी के अनुसार, बाल कृष्ण फकीरना अपनी बाइक से डिलेवरी देने जा रहा था। इसी दौरान कलना फकीरना ग्रामीण सड़क पर अपराधियों ने उसे घेरकर लूटपाट की कोशिश की और पैसे मांगें। पैसा नहीं देने और यह कहने कि वह गरीब है छोड़ दिजिए इसी बात पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और अपराधी कुशेश्वरस्थान की ओर भाग गए।

- Advertisement -

फिलहाल, बाल कृष्ण के एक जांध से दूसरी जांध में गोली फंसकर बाहर निकल गई है। जिसे चिकित्सक डॉ.संगीत कुमार अपनी निगरानी में देखरेख करते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए डीएमसीएच रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: NH-27 से एक्सप्रेसवे तक बनेगा 4-लेन, एनएच-27 सकरी से धरौरा, बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान तक अब चमकेगी मिथिला की किस्मत!

बाल कृष्ण ने बताया कि उससे लूटेरों ने बाइक की चाबी और मोबाइल लूटकर ले गए। वहीं, कोरियर का पूरा बैग और उसका अपना पर्श भी ले गया। डिलेवरी का कितना पैसा था यह अभी वह बताने की स्थिति में नहीं है। कुशेश्ररस्थान पुलिस बाल कृष्ण को लेकर बिरौल सीएचसी पहुंचाकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं, बिरौल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष अमित कुमार बिरौल सीएचसी पहुंचकर जख्मी बाल कृष्ण का हाल जाना और आगे की धर-पकड़ के लिए रणनीति तय की गई।

दरभंगा से बड़ी BREAKING, कुशेश्वरस्थान में बाइक सवार अपराधियों ने डिलेवरी ब्वॉय को मारी गोली, लूटपाट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ: अनजाने 6 तरीके, जो आपके टीवी को बनाएंगे ‘सुपर स्मार्ट’

Smart TV Bluetooth: आजकल के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर...

इमोशनल Euthanasia Movies: ‘गुजारिश’ से ‘सलाम वेंकी’ तक, इन फिल्मों ने झकझोरा दर्शकों का दिल!

Euthanasia Movies: जीवन और मृत्यु के बीच की इस नाजुक रेखा पर जब इंसान...

एयरटेल प्लान: ₹199 में पाएं 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, एयरटेल अपने ग्राहकों के...

समर फैशन का जलवा: बॉलीवुड की 7 हसीनाओं ने दिखाया अपना ‘कूल’ और स्टाइलिश अंदाज़!

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपने फैशन का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें