
दरभंगा से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस से कटकर विक्षिप्त वृद्ध की मौत हो गई है। घटना सहरसा-मानसी रेल खंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के समीप हुसैन चक रेलवे गुमटी के समीप की है। पढ़िए पूरी खबर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को दरभंगा से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस की चपेट में आने से रायपुरा पंचायत के रामहरपार गांव निवासी जवाहर शर्मा (70) की मौत हो गई।
जवाहर के परिजन के अनुसार मानसिक रूप से बीमार थे। वे कभी भी भटक कर कही भी चले जाते थे। गांव के लोगों की नजर पड़ने पर उसे घर पहुंचा देते थे। लेकिन गुरुवार को भटक कर हुसैन चक रेलवे गुमटी की तरफ चले गए।तभी जानकी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थाना व मानसी रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। मानसी रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये खगड़िया सदर अस्पताल लेकर चली गई।





