दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स, 168 टीमों की तैनाती,दरभंगा के हर नगर पंचायत में चल रहा राहत कार्य। हजारों लीटर पानी पहुंचाया जा रहा घर-घर। दरभंगा में पेयजल संकट से राहत के लिए प्रशासन अलर्ट, 168 मरम्मति दल तैनात, नगर निकायों में टैंकर, सिंटेक्स और प्याऊ की व्यवस्था।@दरभंगा, DeshajTimes|
डीएम कौशल कुमार खुद कर रहे मॉनिटिरिंग
दरभंगा, DeshajTimes| गर्मी और मानसून की देरी के बीच दरभंगा जिले में बढ़ते पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार स्वयं पेयजल स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आपदा प्रबंधन शाखा 24 घंटे सक्रिय रूप से नजर बनाए हुए है।
प्रखंडवार 168 मरम्मति दल किए गए तैनात
अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने बताया कि जल स्रोतों की मरम्मति हेतु कुल 168 मरम्मति दलों को निम्नलिखित प्रखंडों में तैनात किया गया है:
बेनीपुर – 33 दल
बहेड़ी – 13 दल
जाले, बहादुरपुर – 10-10 दल
सदर, दरभंगा – 15 दल
बिरौल – 14 दल
अलीनगर – 12 दल
हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी – 7-7 दल
सिंहवाड़ा – 8 दल
मनीगाछी, केवटी – 5-5 दल
हायाघाट, तारडीह, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम – 4-6 दल
किरतपुर – 5 दल
ये टीमें खराब चापाकलों और नल-जल योजनाओं की मरम्मति कर रही हैं।
नगर निकायों में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स से जलापूर्ति
नगर निगम दरभंगा सहित सभी नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में विशेष इंतजाम किए गए हैं:
नगर निकाय | व्यवस्था |
---|---|
दरभंगा नगर निगम | 08 प्याऊ, 09 टैंकर, 24 सिंटेक्स टंकी (1000 लीटर) |
जाले नगर परिषद | 06 टैंकर, 06 प्याऊ |
बेनीपुर नगर परिषद | 26 सिंटेक्स टंकी, 01 टैंकर |
बहेड़ी नगर पंचायत | हर वार्ड में 01 प्याऊ (कुल 15), 02 टैंकर |
सिंहवाड़ा नगर पंचायत | 05 प्याऊ, 01 सिंटेक्स, 02 टैंकर |
कमतौल नगर पंचायत | 06 प्याऊ, 02 टैंकर |
हायाघाट नगर पंचायत | 16 प्याऊ, 20 नए समरसेबल प्रक्रियाधीन, 02 टैंकर, 02 सिंटेक्स |
भरवाड़ा नगर पंचायत | 10 कार्यरत समरसेबल, 10 नए प्रक्रियाधीन, 03 टैंकर, 01 सिंटेक्स, 03 प्याऊ |
घनश्यामपुर नगर पंचायत | 03 प्याऊ, 02 टैंकर, 02 किराए की सिंटेक्स, 02 समरसेबल प्रक्रियाधीन |
बिरौल नगर पंचायत | 02 टैंकर, 20 सिंटेक्स, 03 समरसेबल, 05 प्याऊ |
कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत | 01 टैंकर, 02 सिंटेक्स, 02 वाटर ATM, 04 समरसेबल, 01 प्याऊ |
प्रशासन की अपील: पानी का करें समझदारी से उपयोग
जिला प्रशासन ने आम लोगों से पानी बचाने और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जहां भी पेयजल संकट की स्थिति हो, वहां स्थानीय अधिकारी/नगर निकाय से संपर्क करें।