spot_img

Darbhanga News: दरभंगा DMCH में Oxygen Pipeline Theft… गार्ड ने पकड़ा मगर … पढ़िए रविवार को पहुंचा DMCH में क्रिमिनल, अस्पताल असुरक्षित!

spot_img
- Advertisement -

Oxygen Pipeline Theft: Darbhanga News: दरभंगा DMCH में Oxygen Pipeline Theft… गार्ड ने पकड़ा मगर … पढ़िए अपराधगर्द ने काटी ऑक्सीजन सप्लाई, अस्पताल की ऑक्सीजन पाइपलाइन भी असुरक्षित!

- Advertisement -

रविवार को पहुंचा DMCH में criminal

रविवार सुबह दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के गायनिक विभाग में ऑक्सीजन पाइपलाइन काट दी गई, जिससे करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। बड़ा सवाल यह है कि आखिर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर चोरों की इतनी हिम्मत कैसे बढ़ गई?

- Advertisement -

घटना रविवार तड़के सुबह की है जब कुछ अपराधगर्द ने गायनिक विभाग की छत पर स्थित आईसीयू को जाने वाली ऑक्सीजन पाइपलाइन को निशाना बनाया। पाइप काटते ही ऑक्सीजन का तेज रिसाव शुरू हो गया, जिसकी सर्र-सर्र की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड तुरंत छत पर पहुंचा। उसने एक अपराधगर्द को पकड़ लिया और मदद के लिए अन्य गार्डों को बुलाया। हालांकि, इससे पहले कि और गार्ड पहुंच पाते, दोनों अपराधगर्द गार्ड को धक्का देकर छत से कूदकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Survey: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, पारिवारिक बंटवारे के बिना भी पूरा होगा भूमि सर्वे, जानें मंत्री दिलीप जायसवाल का पूरा प्लान

चोरों ने काटी Oxygen Pipeline, मची अफरातफरी

ऑक्सीजन लीक होने से अस्पताल परिसर में करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण गायनिक आईसीयू में गंभीर मरीज भर्ती नहीं थे, अन्यथा ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालाँकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से पाइपलाइन को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

तांबे के लालच में बार-बार होती है ऑक्सीजन चोरी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे तांबे की पाइपों का लालच है। असल में, अस्पताल की ऑक्सीजन पाइपलाइन तांबे की बनी होती है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। इसी वजह से नशेड़ी और शातिर उचक्के बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ये घटनाएं केवल DMCH में ही नहीं, बल्कि राज्य के कई अन्य अस्पतालों में भी सामने आई हैं। ऐसी ऑक्सीजन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने होंगे।

सुरक्षा पर उठे सवाल, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों की तैनाती और उनकी चौकसी पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने घटना की जानकारी ली है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। अस्पताल में Oxygen Pipeline Theft की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Whether: बिहार का मौसम: अगले 7 दिन तूफान, बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी, ऑरेंज और येलो जोन घोषित!

बिहार का मौसम: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 20 मई से मौसम...

Darbhanga News: बिरौल में ‘एक शाम शहीदों के नाम’: देशभक्ति सरगम से गूंज उठा सुपौल बाजार, खूब थिरके लोग, ‘भारत माता की जय’ और...

शहीदों को श्रद्धांजलि: बिहार के बिरौल में देशभक्ति की ऐसी लहर उठी कि पूरा...

ईशान किशन अब धोनी के पड़ोसी! रांची में शुरू हुआ 10 मंजिला ‘लग्जरी प्रोजेक्ट’, जानिए क्या-क्या मिलेगा

ईशान किशन लग्जरी प्रोजेक्ट: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अब अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...