back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

दरभंगा संस्कृत विवि के वीसी डॉ. शशिनाथ झा ने कहा, विद्यापति साहित्य में भी बिहार की चर्चा

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। बिहार राज्य की स्थापना भले ही आधिकारिक रूप से 22 मार्च 1912 को की गई किंतु इस नाम का अस्तित्व बहुत पहले से था‌। विद्यापति साहित्य में भी बिहार राज्य की चर्चा की गई है। सर्वविदित है कि इस ऐतिहासिक राज्य की सीमा में निरंतर परिवर्तन होता रहा।

- Advertisement -

हमारा कर्तव्य है कि बिहार के विकास के लिए अब तक उपार्जित संपदा की रक्षा एवं सदुपयोग करते हुए विकास का सतत प्रयास करें। उक्त बातें बिहार दिवस पर सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय (VC of Darbhanga Sanskrit University) के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा ने (Dr. Shashinath Jha)) मंगलवार को कही।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने अर्जित ज्ञान एवं विद्यासंपदा की रक्षा करना ।तभी बिहार के विकास की दिशा में हमलोग अग्रसर हो सकेंगे।बिहार का भविष्य अत्यंत उज्ज्ल है। वर्तमान सरकार भी सूबे के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जनगणना 2027: दरभंगा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

जानकारी देते पीआरओ निशिकांत ने बताया
कि बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास की कुलानुशासक प्रो0 श्रीपति त्रिपाठी ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार ने न केवल देश के अनेक राज्यों के विकास में अपना योगदान दिया है बल्कि विश्व के कई विकसित एवं विकासशील देश भी बिहार वासियों से उपकृत हैं।हमें पूरी निष्ठा से अपने कार्यों को संपादित करना होगा। तभी बिहार के गौरवशाली इतिहास की रक्षा करते हुए इसे उन्नति के मार्ग पर व्यवस्थित कर सकेंगे।

अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. सुरेश्वर झा ने
अपने संदेश में कहा कि हमें बिहारी होने पर गर्व होना चाहिए क्योंकि हमने भारत के विकास में हर क्षेत्र में योगदान किया है।

डॉ.कुलानंद झा ने
नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास तथा बिहार के अतीत की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा बिहार जिस गति से आगे बढ़ रहा है ,निश्चय ही वह सर्वाधिक संपन्न राज्य बनेगा।

डॉ.विनय कुमार मिश्र ने कहा
कि आज का दिन हमारे लिए संकल्प का दिन है। वहीं डॉ. दिलीप कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर उपकुलसचिव डॉ.सुनील कुमार झा, डॉ.शैलेन्द्र मोहन झा, डॉ.राजेश कुमार सिंह, डॉ.यदुरूप स्वरूप शास्त्री, भूसंपदा पदाधिकारी डॉ. उमेश झा, पंकज मोहन झा, अभिमन्यु कुमार ,सतीश कुमार शर्मा एवं डॉ.अनिल बिहारी ने बिहार के विकास की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanjay Dutt की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनरिया’ बैन, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन!

Sanjay Dutt News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों 'केडी: द डेविल' फिल्म का...

चैत्र नवरात्रि 2026: इन उपायों से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, बरसेगी कृपा और सुख-समृद्धि

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत होता है,...

Free Fire MAX Redeem Codes: 18 मार्च 2026 के ताजा कोड्स से पाएं शानदार उपहार

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच का नया अध्याय,...

UAE में Online Education जारी: दो और हफ्तों तक घर से होगी पढ़ाई, छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता

Online Education: दुनिया के बदलते हालात का असर अब शिक्षा पर भी गहरा दिख...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें