back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के बहादुरपुर में भीषण चोरी, घर में सोए रह गए लोग, लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर, नकदी पर हाथ फेरा…एक सवाल भी

spot_img
- Advertisement -

हादुरपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना रुक ही नहीं रही है। कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो ही जाती है। पुलिस के निष्क्रियता के कारण ही चोर चोरी कर फरार हो जाते हैं।

- Advertisement -

इसी थाना क्षेत्र के बरहेता मुहल्ले में बाइस जुलाई की मध्य रात्रि में स्व.राजेंद्र प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार चौधरी के घर में चोरी हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी लोग घर में सोए हुए थे। मध्य रात्रि में चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया।

- Advertisement -

घर के लोग जब सुबह उठे तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। इस बाबत सुनील ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। उक्त आवेदन में कहा है कि चोरों ने उसके घर से सोने की चेन, सोने की हार,अंगूठी, मंगलसूत्र सहित सोने एवं चांदी के जेवरात नकद ग्यारह हजार रुपये कपड़े आदि शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में National Lok Adalat... खुला समाधान का नया दरवाजा, अब आपसी सहमति से निपटे हज़ारों लंबित मामले

बता दे कि पूर्व में भी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चोरी की वारदातें हुईं, लेकिन एक भी मामले में पुलिस उदभेदन नहीं कर पाई है।

हालांकि इस चोरी की घटना के बाद एक प्रश्न जरूर है कि घर में लोगों के रहते आखिर चोरी कैसे हो गई। प्राथमिकी के लिए जो आवेदन थाने में दिये गए हैं, उसमें यह चर्चा तक नहीं है कि जेवरातों की चोरी आलमारी तोड़कर की गई या फिर संदूक तोड़ा गया या यह जेवरात कहां और कैसे रखे हुए थे। एक सवाल जरूर है कि आप एक छत के नीचे दूसरे घर में सोए हैं और आलमारी का ताला या कोई भी ताला टूटा और आपकी नींद नहीं खुली। खैर यह पुलिस के अनुसंधान का मामला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra ने मुंबई में खरीदा नया घर, धूमधाम से किया गृह प्रवेश!

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने फैंस को दी...

Kharmas 2026: खरमास में सूर्यदेव की उपासना से पाएं सुख-समृद्धि

Kharmas 2026: ज्योतिष शास्त्र में खरमास का विशेष महत्व है, यह वह काल होता...

Bihar Assembly Security: बम की धमकी के बाद हड़कंप: बिहार विधानसभा सिक्योरिटी अब अभेद्य किले में तब्दील

Bihar Assembly Security: जहां लोकतंत्र की दीवारें खड़ी होती हैं, वहां अब खतरों के...

Madhubani Road Accident: मधुबनी में भीषण Road Accident, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Madhubani Road Accident: सड़क पर फर्राटा भरती जिंदगी कब मौत के गहरे गड्ढे में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें