spot_img

Darbhanga के जाले अंचल परिसर में दिनदहाड़ चोर बेखौफ, कार्यपालक सहायक की बाइक ले उड़े, चोरी से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा/जाले, देशज टाइम्स – Darbhanga के जाले अंचल परिसर से कार्यपालक सहायक की बाइक चोरी हो गई है। लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में  असुरक्षा का भाव है।

- Advertisement -

दिनदहाड़ कार्यपालक सहायक बैद्यनाथ पासवान की बाइक चोरी

जानकारी के अनुसार, जिले के जाले अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर से गुरुवार को दिनदहाड़ कार्यपालक सहायक बैद्यनाथ पासवान की बाइक चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक की पहचान पैसन प्रो, नंबर BR07AL 6457 के रूप में हुई है।

- Advertisement -

काम में व्यस्त हो गए, जब दोपहर में निकले तो मिली गायब

सूत्रों के अनुसार, बैधनाथ पासवान ने रोज की तरह अपनी बाइक को कार्यालय परिसर में खड़ी की और अपने काम में व्यस्त हो गए। दोपहर करीब 3:30 बजे, जब वह बाहर आए तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने जाले थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

पहले भी हो चुकी है चोरी

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले, इसी कार्यालय परिसर से एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी बाइक चोरी हो चुकी है, जो अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने बताया कि जाले क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि चोरों के अंदर प्रशासन का कोई डर नहीं दिख रहा है, और पुलिस अब तक इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

स्थानीय प्रशासन से मांग

  • CCTV कैमरे लगाने की मांग

  • सुरक्षा गार्ड की तैनाती

  • रात्रि गश्ती बढ़ाने की जरूरत

  • पिछली चोरी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision