spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र…2 घंटे की जांच में कई खुलासे

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा के डेटा आपरेटर पर लगे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोपों की जांच करने शुक्रवार को चार सदस्यीय जांच टीम सीएचसी पहुंची।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोपहर ढाई बजे सीएचसी पहुंची जांच टीम ने लगभग दो घंटे तक डेटा आपरेटर राजीव कुमार पर लगे आरोपों की गहनता पूर्वक जांच की। एमओआईसी डॉ. हिना खुर्शीद के चेंबर में अधिकारियों ने आरोपी ऑपरेटर एवं परिवादी हयातपुर के अनवार आलम को आमने सामने कर सभी बिंदुओं पर पूछताछ की।

- Advertisement -

परिवादी ने आरोप लगाया था कि उनके चार बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र हस्तलेखन द्वारा पूर्व में बना था। उसकी डिजिटल कॉपी बनाने के लिए सीएचसी के डेटा आपरेटर को पुरानी कॉपी दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 और 14 अक्टूबर की रात इन 38 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका है या नहीं

टीम में जिला सांख्यकी कार्यालय के अवर सांख्यकी पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद देव, प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, लिपिक सूर्यनारायण सहनी, डेटा इंट्री ऑपरेटर गणेश कुमार के अलावा सिंहवाड़ा के प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी विनोद कुमार शामिल थे।

डेटा ऑपरेटर राजीव कुमार ने इसके लिए एक हजार रुपये लेकर डिजिटल कॉपी बनाकर दी थी जिसपर नगर निगम का मुहर एवं हस्ताक्षर था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime 13 मुकदमों में वांटेड अपराधी राजगीर से धराया! दरभंगा-सीतामढ़ी पुलिस ने राहत की सांस ली

उक्त जन्म प्रमाण पत्र को लेकर बच्चों का आधार कार्ड बनाने पंजीयन केंद्र पर गए तो वहां बताया गया कि तीन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। जिसके बाद अनवार आलम ने मामले की शिकायत एमओआईसी से की थी।

जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी विपुल कुमार मिश्र ने भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले की शिकायत जिला पदाधिकारी से की थी। जांच के बाद बाहर निकले पदाधिकारियों ने बताया कि डेटा ऑपरेटर पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हो रहा है।

परिवादी के व्हाट्सएप से डेटा ऑपरेटर राजीव कुमार के व्हाट्सएप पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने संबंधित चैट भी हुई है। सीएचसी से पूर्व में बनाए गए जन्म प्रमाण पत्र का मिलान भी हो गया है। जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नदी से निकला सड़ा-गला शव, पहचान मुश्किल, कहां से आया?

वहीं, एमओआईसी डॉ. हिना खुर्शीद बताया कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक के निर्देश के आलोक में उन्होंने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में कार्यालय में उपलब्ध संचिका व पत्र के आलोक जांच रिपोर्ट भेज दी है।

वहीं, सीएचसी के प्रधान लिपिक रामप्रसाद ने बताया कि परिवादी का आरोप जांच में सही पाया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत तीन जन्म प्रमाण पत्र का मूल्यांकन किया गया जिसमें तीनो पूर्व में अस्पताल से जारी हुआ था। नई डिजिटल कॉपी फर्जी पाई गई जो नगर निगम का मुहर लगाकर बनाया गया है। डेटा ऑपरेटर मामले में दोषी पाए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG