अप्रैल,27,2024
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | बीजामृत, जीवामृत, आग्नेयास्त्र और नीमस्त्र ये बनेंगे हलधरों के Natural Farming के ब्रह्मास्त्र

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | बीजामृत, जीवामृत, आग्नेयास्त्र और नीमस्त्र ये बनेंगे हलधरों के Natural Farming के ब्रह्मास्त्र जहां बिरौल कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से बुधवार को बिरौल स्थित अनुसंधान केंद्र प्राकृतिक खेती को अपनाने को लेकर किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

Darbhanga News | Biraul News | डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताए प्राकृतिक खेती के गुर

इस दौरान प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने उपस्थित किसानों को मुख्य रूप  बीजामृत, जीवामृत,आग्नेयास्त्र, ब्रह्मास्त्र और नीमस्त्र बनाने की विधि  एवं इसके फायदे  के बारे में जानकारी दिये। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती का इस्तेमाल कर हम अपने भूमि को बंजर होने से भी बचा सकते हैं।

Darbhanga News | Biraul News | दुष्प्रभाव से रोकना ही हमारा हो मकसद

स्थानीय अनुसंधान केंद्र के डॉ. साजिद हुसैन ने बताया कि सरकार विभिन्न योजना चला कर किसानो को प्राकृतिक खेती के तरफ प्रेरित कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में रासायनिक खाद के उपयोग से खेती करने पर होने वाले दुष्प्रभाव से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai News| BJP नेता के बेटे का खौफनाक मर्डर..| पहले अगवा किया, हाथ-पैर बांधा, जमकर पीटा, तेजाब पिलाई...फिर तेजाब से नहलाकर जला दिया

Darbhanga News | Biraul News | बिरौल के 40 किसान करेंगे जवाबदेही से प्रचार-प्रसार

प्रशिक्षक ने बताया कि पूरे जिले में 400 किसानो को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें बिरौल में 40 किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर अपने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर  निकरा परियोजना के लोकेंद्र कुमार सहित स्थानीय अनुसंधान संस्थान के कई कर्मी मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें