spot_img

समस्तीपुर पूसा के वैज्ञानिकों का दल पहुंचा दरभंगा, प्राकृतिक खेती और जलवायु अनुकूल कृषि से कृषकों के बहुरेंगे दिन

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से  किए व कराए गए प्राकृतिक खेती का निरक्षण डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ डॉ. शंकर झा, मृदा विभाग पूसा एवं डॉ. एस एस प्रसाद
मृदा विभाग तिरहुत कृषि महाविद्यालय, ढोली ने कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में भाकृअनु प-अटारी, जोन, पटना
की ओर से संचालित प्राकृतिक खेती के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया।

केंद्र के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर ने आए हुए विशेषज्ञों को कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे प्राकृतिक खेती परियोजना के सभी पहलुओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में खरीफ 2022 से प्राकृतिक खेती पर बल दिया जा रहा है।

- Advertisement -
सर्वप्रथम धान उसके पश्चात गेहूं की बुवाई प्राकृतिक रूप से की गई है। उन्होंने बताया कि खरीफ में बोई गई राजेंद्र श्वेता धान, 0.59 एकड़ में 19 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ है। जो कि अन्य विधियों से बोइ गई धान के लगभग समानांतर है।
विशेषज्ञों को यह आंकड़ा अत्यंत प्रभावित किया और उन्होंने केंद्र के अन्य विशेषज्ञों का मनोबल बढ़ाते हुए यह कहा कि आप अच्छे तरह से मन लगाकर कार्य करते रहें और प्राकृतिक खेती को अपनाने में कृषकों की अथक मदद करते रहें।

केंद्र के निरीक्षण के बाद विशेषज्ञों को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्राकृतिक खेती हेतु चयनित ग्राम धनकौल में कृषक क्षेत्रों का परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के दौरान फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. सिराजुद्दीन एवं गृह वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने धनकौल के रामनाथ, राजू यादव एवं मनोज कुमार के खेतों का निरीक्षण करवाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराब तस्कर की अब खैर नहीं! पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तिहार, अब होगी कुर्की
इसके उपरांत केंद्र के पौध संरक्षक वैज्ञानिक डॉ. गौतम कुणाल के विशेषज्ञों आग्रह पर, कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना अंतर्गत चयनित ग्राम ब्रह्मपुर, रतनपुर एवं सनहपुर का प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। इस मौके पर केंद्र के विशेषज्ञ कृषि अभियंत्रिकी अंजली सुधाकर मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. जगपाल, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ चंदन कुमार समेत अन्य सहकर्मी उपस्थित रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways