
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मोहल्ले से नाबालिग युवती को मुहल्ले के ही एक युवक पर भागने का आरोप लगाया गया है। इस कारण पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि नाबालिग युवती एक शादी की रस्म से लौट रही थी। इसी दौरान बेलवागंज अंधेरियाबाग मुहल्ले के सत्यनारायण महतो के पुत्र सुनील कुमार उर्फ गोलू एवं उसके भाई विशाल कुमार ने युवती को घेरकर छेड़खानी करने के बाद युवती को उठाकर भागने लगा।
नाबालिक युवती की ओर से हो हल्ला करने पर युवती को सड़क पर पटक कर फरार हो गया। भागने के दौरान सुनील मोबाइल लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, नाबालिक युवती ने आवेदन में लिखा है कि सुनील की ओर से पिछले 3 वर्षों से परेशान किया जा रहा है। उसके पिता थक हार कर दूसरे स्कूल में नाम लिखवा दिए हैं। फिर भी छेड़खानी करना नहीं छोड़ा।
युवती का कहना है कि मुझे ग्लानि और अपमानित महसूस हो रही है। ये लोग उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। वहीं युवती ने शक जताया है कि उनके साथ मारपीट, छेड़खानी और तेजाब डालकर जला सकते हैं। वहीं अपहरण भी कर सकते हैं।
इधर सुनील के परिजनों का कहना है कि दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों युवक और युवती का जन्मदिन पार्टी का वीडियो भी उनके पास है।
थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि छेड़खानी एवं अपहरण का मामला नाबालिक यवती की ओर से दर्ज कराया गया है। सुनील को गिरफ्तार कर जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




