back to top
5 अक्टूबर, 2024

Darbhanga News: दो कार्यपालक अभियंता, सदर के लिपिक, बहेड़ी के अंचल अमीन पर जुर्माना

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News: दो कार्यपालक अभियंता, सदर के लिपिक, बहेड़ी के अंचल अमीन पर जुर्माना| जहां, आयुक्त ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत, कार्यपालक (Fine on two executive engineers, clerk, Anchal Amin in Darbhanga) अभियंता (पथ निर्माण), कार्यपालक अभियंता (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण), सदर अनुमंडल के लिपिक एवं बहेड़ी के अंचल अमीन पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि अविलंब संबंधित शीर्ष में जमा करने का भी निर्देश है।

 

जानकारी के अनुसार, आयुक्त के सचिव, दरभंगा प्रमंडल,सत्येन्द्र कुमार ने बताया गया कि 28 सितंबर को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 अन्तर्गत प्रथम अपील वाद की सुनवाई के क्रम में कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा सुनवाई से अनुपस्थित रहने के कारण आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मनीष कुमार की ओर से खेद प्रकट करते हुए कार्यपालक अभियंता (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण) पर 500/- रूपये की जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा सुनवाई के दौरान अपूर्ण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के कारण कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण), पर 500/- रूपये तथा अंचल अमीन, बहेड़ी पर 2,000/- रूपये की जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
इसके साथ ही सुनवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा के अनुपस्थित रहने तथा कार्यपालक पदाधिकारी/प्रधान लिपिक की जगह पर अनुमंडल कार्यालय, सदर, दरभंगा के जगह लिपिक के उपस्थित रहने के कारण आयुक्त की ओर से खेद प्रकट करते हुए उक्त लिपिक पर 2,000/- रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

आयुक्त के सचिव, दरभंगा प्रमंडल की ओर से जिलाधिकारी, दरभंगा को पत्र के माध्यम से कहा कि उक्त सभी संबंधित अधिकारी एवं लिपिक पर अधिरोपित जुर्माने की राशि को संबंधित शीर्ष में जमा कराते हुए 15 दिनों के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन से आयुक्त को अवगत कराएंगे।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -