spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | दरभंगा में पुलिसकर्मी ASI नीरज, सिपाही निशांत समेत तीन पर FIR, सस्पेंड… देखें VIDEO|

विश्वविद्यालय थाना में 298/24 एफआईआर दर्ज करते हुए पुअनि नीरज कुमार और सिपाही निशांत कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जहां, इसके आलोक में पुअनि नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सिपाही निशांत कुमार का पूर्व में स्थानांतरण नगर थाना से जमालपुर थाना में किया गया था। आदेश का अनुपालन नहीं करने के आरोप में पूर्व से निलंबित हैं।

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। Darbhanga News: देखें VIDEO| दरभंगा में पुलिसकर्मी नीरज, निशांत समेत तीन पर FIR, निलंबित। देखें VIDEO|

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

दरभंगा में पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने में एफआईआर

- Advertisement -

क्रासर: शराब के साथ पकड़े व्यक्ति के भाई से रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तारी और बरामदगी

  • गिरफ्तार व्यक्ति: सोनू कुमार, पिता-राजदेव साह, ग्राम-कादिराबाद, दरभंगा।
  • बरामद शराब:
    1. ऑफिसर च्वाईस ईलाइट व्हिस्की 180 एमएल के 4 टेट्रा पैक (कुल 720 एमएल)।
    2. सीग्राम रॉयल स्टेज प्रीमियम व्हिस्की 750 एमएल (1 बोतल)।
    3. माउंटेन प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की 180 एमएल के 4 पैक (कुल 720 एमएल)।
    4. एक ग्लैमर मोटरसाइकिल।

मुख्य खबर:

Darbhanga News: देखें VIDEO| दरभंगा में पुलिसकर्मी नीरज, निशांत समेत तीन पर FIR, देखें VIDEO| दरभंगा जिले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ने के बाद रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  छठ के बाद जेब पर भारी पड़ रही वापसी! दरभंगा से दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया आसमान पर

घटना का विवरण

22 अक्टूबर 2024 को नगर थाना के पुलिस अधिकारी पुअनि एकराम खां को सूचना मिली कि नाका नंबर-02 के पास एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है। यह सूचना प्रपुअनि नीरज कुमार ने दी, जिन्होंने सिपाही निशांत रंजन की सहायता से सोनू कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ा था। सोनू कुमार के पास से कुल 2.190 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

सोनू कुमार के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत वि०वि० थाना कांड सं0-297/24 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

रिश्वत का मामला सामने आया

सोनू कुमार के फुफेरा भाई ने आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर की शाम को उन्हें जानकारी मिली कि सोनू कुमार को पकड़ा गया है। पुलिसकर्मी तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बाद में यह राशि घटाकर दो लाख रुपये की गई, और उन्हें नाका नं0-05 पर पैसे लेकर आने के लिए कहा गया।

इसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी को तैनात किया। पैसा लेने के लिए आए रमण कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने खुलासा किया कि सिपाही निशांत कुमार और पु०अ०नि० नीरज कुमार इस मामले में शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आग का तांडव! खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में दहशत; दमकल ने टाला बड़ा हादसा

प्राथमिकी दर्ज और कार्रवाई

कुमार के बयान के आधार पर, 24 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने सिपाही निशांत कुमार, पुअनि नीरज कुमार, और रमण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इनके खिलाफ कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अब खबर विस्तार से...22 अक्टूबर को नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी पुअनि एकराम खां को संध्या गश्ती के क्रम में समय करीब 09:00 बजे नगर थाना के प्रपुअनि नीरज कुमार की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब के साथ सिपाही निशांत रंजन के सहयोग से नाका नंबर-02 के पास पकड़ा गया है।

उस जगह पहुंच कर पकड़ाए व्यक्ति सोनू कुमार रूहेलागंज कैदराबाद की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से कुल-2.190 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में विवि थाना कांड सं0-297/24, दि०-23.10.24, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनिमय के अन्तर्गत प्राथअभि 1. सोनू कुमार के विरूद्ध दर्ज किया गया हैं। उपरोक्त कांड में गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार के फुफेरा भाई वीडीयो कुमार पिता-उत्तम पूर्वे, ग्राम-नाहस, रूपौली, थाना-पतौना, जिला-मधुबनी वर्तमान में दरभंगा में रहने वाले की ओर से 22 अक्टूबर की शाम में सूचना प्राप्त हुई कि उनके भाई सोनू कुमार को नाका नंबर-02(कादिराबाद) के पास दो आदमी पकड़ कर रखा है, तथा बोल रहा है तीन लाख रूपया दो तब छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में मां के सामने से डेढ़ साल का बच्चा अगवा! ग्रामीणों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर छुड़ाया

अंत में दो लाख तक की व्यवस्था कर नाका नंबर-05 के पास आने के लिए बोला गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात कर नाका नं0-05 पर पैसा लेने आये एक व्यक्ति को पकडा गया, तथा पूछताछ की गयी। पुछताछ के क्रम उसने अपना नाम रमण कुमार पिता-विनोद सहनी, मुहल्ला-किलाघाट, थाना-नगर, जिला-दरभंगा बताया गया।

पूछताछ के क्रम में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार को सिपाही निशांत कुमार एवं पुअनि नीरज कुमार की ओर से पकड़ कर रखा गया था एवं पैसों का मॉग किया जा रहा था। इसी संबंध में वीडियो कुमार की ओर से विश्वविद्यालय थाना में टंकित आवेदन दिया गया है। इसके आधार पर आज 24 अक्टूबर को 1. सिपाही निशांत कुमार एवं 2.पुअनि नीरज कुमार, नगर थाना एवं 3. रमण कुमार पिता-विनोद सहनी, मुहल्ला-किलाघाट, थाना-नगर, जिला-दरभंगा के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

पुलिस की प्रतिक्रिया

पुलिस ने कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह मामला पुलिस विभाग के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है, क्योंकि इसमें विभाग के भीतर के कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज से चलेगी बिहार की स्पेशल बसें! दिल्ली, UP, झारखंड समेत 5 राज्यों के लिए 142 नई सेवाएं, चेक करें रूट

Bihar Bus Service: बिहार में आज से 'त्योहार स्पेशल अंतरराज्यीय बस सेवा' शुरू हो रही है। परिवहन मंत्री दामोदर राउत हरी झंडी दिखाएंगे। 5 राज्यों के लिए कुल 142 बसें चलेंगी, जिससे या#BiharBusService,#FestivalSpecialBuses,#BiharTransport

बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं? 12 नवंबर से मिल रहा मौका, कोई नहीं छूटेगा!

Bihar Voter List: बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस पुनरीक्षण में युवा, दिव्यांगजन और#BiharVoterList,#ElectionCommissionBihar,#SSR2023

भागलपुर के ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ! 5 PHC बने CHC, अब घर बैठे मिलेगा ‘स्पेशलिस्ट’ इलाज | पढ़िए – DM अलंकृता पांडेय...

Bihar Health News: भागलपुर के लाखों ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत! बिहार सरकार ने 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड किया है। अब गांव#BiharHealthNews,#BhagalpurHealthcare,#RuralHealth

पुलिस घर पहुंची कुर्की करने, फरार मुखिया ने तुरंत किया सरेंडर; बिहार में हड़कंप!

Bihar Crime News: पटना के मनेर में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव ने पुलिस की कुर्की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दानापुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह टॉप-#BiharCrime,#ManerNews,#PatnaPolice